बच्चों के अधिकारों और जिम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग के लिए अभियान चलाएंगी नेहा धूपिया

यह कदम जिसे असम पुलिस ने शुरू किया था, अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका

बच्चों के अधिकारों और जिम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग के लिए अभियान चलाएंगी नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने जिम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग को बढ़ावा देने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से, असम पुलिस और एक फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री, पूर्व मिस इंडिया और सामाजिक कार्यकता नेहा धूपिया ने जिम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग को बढ़ावा देने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से, असम पुलिस और एक फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है।

यह कदम जिसे असम पुलिस ने शुरू किया था, अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। यह अभियान सोशल मीडिया पर बच्चों की निजी जानकारी अधिक साझा करने के खतरों और माता-पिता द्वारा सतर्क डिजिटल व्यवहार अपनाने की आवश्यकता को उजागर करता है।  

नेहा धूपिया, जो पेरेंटिंग और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं, इस अभियान से जुड़कर परिवारों को डिजिटल जिम्मेदारी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। नेहा धूपिया ने कहा, एक मां होने के नाते, मैं समझ सकती हूं कि अपने बच्चों की उपलब्धियां ऑनलाइन साझा करने की खुशी क्या होती है, लेकिन हमें खुद से यह सवाल पूछना चाहिए, कितना ज्यादा हो जाता है। यह अभियान हमें यह याद दिलाने के लिए है कि हमें न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि डिजिटल रूप से भी अपने बच्चों की सुरक्षा करनी चाहिए।

अब इस अभियान को और विस्तार दिया जाएगा, जिसके तहत जागरूकता वीडियो, पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट और स्कूलों एवं समुदायों में शैक्षिक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाने की योजना है। असम पुलिस और यह फाउंडेशन इस पहल का नेतृत्व जारी रखेंगे, जिससे बच्चों के डिजिटल अधिकारों और जिम्मेदार पेरेंटिंग पर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Read More श्रद्धा कपूर ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज साझा कीं, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा  

 

Read More 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस से मिल रहा जबरदस्त प्यार 

Read More 75 वर्ष के हुए रजनीकांत : बस कंडक्टर का किया काम, फिल्म ‘अपूर्वा रागांगल’ से रखा सिनेमा की दुनिया में कदम, जानें कौन सी फिल्म ने बनाया सुपरस्टार 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई