‘नागबंधम’ का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया

फिल्म 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी

‘नागबंधम’ का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया
फिल्म ‘नागबंधम’ का नया इंटेंस पोस्टर रिलीज, विराट कर्ण, ऋषभ साहनी, नाभा नतेश और जगपति बाबू दिखाई दे रहे। टीजर और कैरेक्टर पोस्टर्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाई। पौराणिक फैंटेसी आधारित फिल्म 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।

मुंबई। फिल्म ‘नागबंधम का नया इंटेंस पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ’नागबंधम’ को लेकर बना हुआ जबरदस्त बज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शानदार स्टारकास्ट और बेहद टैलेंटेड टीम के दम पर मेकर्स हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए इसके दमदार टीजर ने इस हाइप को और ज्यादा बढ़ा दिया है, जिसने दर्शकों को ‘नागबंधम’ की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की एक बेहद दिलचस्प झलक दिखाई और फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

एक से बढ़कर एक दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज करने के बाद, मेकर्स ने अब एक नया और धमाकेदार पोस्टर ड्रॉप किया है। इस पोस्टर में विराट कर्ण, ऋषभ साहनी, नाभा नतेश और जगपति बाबू सहित पूरी स्टारकास्ट एक साथ एक ही पावरफुल फ्रेम में नजर रही है। नए पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के हर किरदार के पीछे कोई कोई गहरा राज और छिपी हुई कहानी है, जिसने दर्शकों को फिल्म के इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक कर दिया है।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- जब हर चेहरा एक कहानी छिपाए, हर साया एक राज की रखवाली करे। योद्धाओं से लेकर यात्रियों तक और संतों से लेकर संघर्ष करने वालों तक ‘नागबंधम’ की दुनिया एक सनसनीखेज फ्रेम में जीवंत हो उठी है। दुनियाभर में भव्य रिलीज 3 जुलाई को होगी।

हर नए अपडेट के साथ ‘नागबंधम’ लगातार सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, खासकर इसके दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स ने फिल्म की दुनिया और किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म के गानों को भी ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहांनमो रेने यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं, वहीं शादी के जश्न से भरा गानासुरा सुरापांच मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है।

Read More वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा

हाल ही में, रिलीज हुए टीजर ने भी एक्साइटमेंट को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। टीजर में रहस्यमयी थीम, शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर से भरपूर एक भव्य दुनिया की झलक देखने को मिली, जिसने फिल्म के ग्रैंड स्केल को और खास बना दिया।

Read More जयपुर में वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे प्रकाश झा : हनु रोज ने की मुलाकात, राजस्थान में पर्यटन बढ़ाने पर हुई चर्चा

भारत की गहरी सांस्कृतिक जड़ों और कम सुनी गई पौराणिक कहानियों से प्रेरित ’नागबंधम’ फैंटेसी, परंपरा और भावनाओं का अनोखा संगम पेश करने की कोशिश कर रही है। अपने बड़े विजन और नए अंदाज की कहानी के साथ फिल्म इस जॉनर में कुछ अलग और खास लेकर आने का वादा करती है। ‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।

Read More वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर