‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर जारी : टीजर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें तारीख और समय 

फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रूप में सधे हुए और भावनात्मक अंदाज में नजर आएंगी

‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर जारी : टीजर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें तारीख और समय 
फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर जारी, टीजर 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। यश ‘राया’ के रूप में खून से लथपथ दिखेंगे। कियारा, हुमा, नयनतारा, तारा और रुक्मिणी प्रमुख किरदार में। फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई। फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का टीजर 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। पोस्टर में यश अपने किरदार राया के रूप में खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े दिखते हैं। चेहरा आधा छुपा हुआ, हाथ में बोतल और चारों तरफ बिखरा हुआ अनदेखी तबाही का मंजर। पूरा फ्रेम ऐसा लगता है जैसे किसी मदहोश, खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया की झलक हो, जहाँ हर कदम पर सस्पेंस है।

टीजर की घोषणा ऐसे वक्त आई है, जब टॉक्सिक देश की सबसे ज्यादा चर्चित और बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल है। मेकर्स ने किरदारों को धीरे-धीरे सामने लाकर और सीमित जानकारी साझा करके उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है। 20 फरवरी को दर्शकों को पहली बार इस अंधेरी दुनिया की करीबी झलक मिलेगी। खास बात यह है कि टीजर सिर्फ एक ही भाषा में रिलीज होगा, जिससे फिल्म की कच्ची, तीखी और प्रभावशाली तस्वीरें खुद दर्शकों से बात कर सकें।

फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रूप में सधे हुए और भावनात्मक अंदाज में नजर आएंगी। हुमा कुरैशी एलिजाबेथ बनकर दमदार और खतरनाक छवि में दिखेंगी। नयनतारा गंगा के किरदार में एंट्री लेते ही कहानी की ताकत का समीकरण बदल देती हैं। तारा सुतारिया रेबेका के रूप में खूबसूरत, लेकिन रहस्यमयी हैं, वहीं रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में संतुलित और प्रभावशाली आभा के साथ नजर आएंगी। आखिरी और सबसे धमाकेदार खुलासा था यश के किरदार राया का, जिनका डायलॉग ‘डैडीज होम’ सिर्फ कहानी में एंट्री नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का ऐलान भी है।

फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और निर्देशन भी गीता मोहनदास ने किया है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा।

Read More उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, दर्शकों से नहीं वसूला जाएगा एसजीएसटी

तकनीकी टीम भी बेहद मजबूत है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत दिया है रवि बसरूर ने, एडिटिंग की कमान संभाली है उज्ज्वल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किया है टीपी आबिद ने। एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जे जे पेरी की देखरेख में तैयार हुए हैं, साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्शन डायरेक्टर्स अंबारीव और केचा खम्फकडी भी इस भव्यता को नई ऊंचाई देते नजर आएंगे।

Read More आमेर के गणेश पोल पर गूंजा एक्शन-कट : तमिल फिल्म की शूटिंग, गीत के दृश्यों के लिए कई रीटेक

फिल्म को वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More 70 वर्ष की हुई रंजीता : फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय से बनाई खास पहचान, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस...
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका
भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान