फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज : प्रीति जिंटा का दिखा दबंग अंदाज, जानें रिलीज डेट

कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर प्रमुख भूमिकाओं में

फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज : प्रीति जिंटा का दिखा दबंग अंदाज, जानें रिलीज डेट
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने कुणाल खेमू निर्देशित आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर जारी किया। पोस्टर में प्रीति जिंटा बॉस-लेडी के अंदाज में, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर परेशान नजर आ रहे। फिल्म दो दोस्तों की जिंदगी में आए हाई-एनर्जी एडवेंचर की कहानी।

मुंबई। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी आगामी थिएटर फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म अपने अनोखे किरदारों और दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है। पोस्टर के साथ ही यह सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर इस अनोखी चौकड़ी के साथ क्या होने वाला है।

नए पोस्टर में प्रीति जिंटा दमदार बॉस-लेडी के अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर से संकेत मिलता है कि चारों किसी ऐसी मुसीबत में फंस चुके हैं, जो अब उनके नियंत्रण से बाहर हो चुकी है।

‘वाइब’ की कहानी दो जिगरी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सीधी-सादी जिंदगी अचानक एक अनजान और हाई-एनर्जी एडवेंचर में बदल जाती है। यह सफर न केवल उनकी जान बचाने की काबिलियत की परीक्षा लेता है, बल्कि उनकी दोस्ती को भी कसौटी पर खड़ा करता है।

कुणाल खेमू ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नवोदित अभिनेत्री वंशिका धीर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More जयपुर में सजेगा दुनिया का मंच, मिस ओशन वर्ल्ड-2026 के लिए बीस देशों की सुंदरियां पहुंचेंगी अनंत महल

 

 

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी...
एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश 
हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने
15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 23 अगस्त तक उत्तरी-उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार
परिवहन विभाग : ई-डिटेक्शन चालानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी अधिकृत