‘द पिरामिड स्कीम’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज : जल्दी अमीर बनने के खतरनाक खेल का होगा खुलासा, जानें प्रीमियर डेट

परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन लीड रोल्स में

‘द पिरामिड स्कीम’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज : जल्दी अमीर बनने के खतरनाक खेल का होगा खुलासा, जानें प्रीमियर डेट
‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज। सीरीज जल्दी अमीर बनने की चाह, महत्वाकांक्षा और पिरामिड स्कीम के धोखे की कहानी। रणवीर शौरी, परमवीर सिंह चीमा और शेखर सुमन अहम भूमिकाओं में।

मुंबई। प्राइम वीडियो की नई ड्रामा सीरीज पिरामिड स्कीमका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिरामिड स्कीमएक ऐसी दमदार ड्रामा सीरीज है, जो शॉर्टकट से जल्दी पैसा कमाने के खतरनाक लालच, महत्वाकांक्षा और धोखाधड़ी वाली पिरामिड स्कीम्स के पीछे की कहानी को दिखाती है।

वायरल फीवरद्वारा प्रोड्यूस की गई और श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट की गई सीरीज को आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी अक्षेंद्र मिश्रा ने लिखी है। सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी और आशीष राघव लीड रोल्स में हैं और अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में उनका साथ दे रहे हैं। सीरीज 5 जून को पूरे भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में, एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर होगी।

पिरामिड स्कीमका ट्रेलर चमचमाती दौलत और सिर्फ छह महीनों में आपकी किस्मत बदलने के बड़े-बड़े वादों की दुनिया में ले जाता है। इसमें हमारा सामना गोल्डी (परमवीर सिंह चीमा) और मनोज श्रीवास्तव (रणवीर शौरी) से होता है, यह दो ऐसे लोग हैं, जिनकी इच्छाएं अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों ही पिरामिड मार्केटिंग पर आधारितसपनों का बिजनेस मॉडलके इस चमकीले जाल में खिंचे चले आते हैं, एक ऐसी दुनिया जो सिर्फ दूसरों को इस सिस्टम से जुड़ने के लिए मनाकर जल्दी पैसा, इज्जत और कामयाबी का वादा करती है। सुनने में तो काफी आसान लगता है, है ना? लेकिन गोल्डी और मनोज कामयाबी के इस पिरामिड पर जितना ऊपर चढ़ते हैं, उनके पैरों के नीचे की जमीन उतनी ही खिसकने लगती है। क्या यह कंपनी उनके सपनों को सच में बदलेगी, या फिर उन्हें बड़ी-बड़ी दिक्कतों के नीचे दफन कर देगी।

 

Read More एलीट मिस राजस्थान : पोस्टर लॉन्च के साथ शुरू हुई ताज की तलाश, प्रदेशभर में होंगे विशेष ऑडिशन

Read More वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर