प्राइम वीडियो का नया अनस्क्रिप्टेड शो ‘टू मच विद काजोल एंड टि्ंवकल’ ग्लोबल प्रीमियर के लिए तैयार, जानें रिलीज डेट
टॉक शो का हर गुरुवार एक नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा
मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपने टॉक शो ओप्पो प्रेजेंट्स ‘टू मच विद काजोल एंड टि्ंवकल’ का ऐलान कर दिया है। यह शो कोहलर और कल्याण ज्वैलर्स द्वारा को-प्रेजेंट किया जा रहा है और इसका ग्लोबल प्रीमियर 25 सितंबर को होगा। इस टॉक शो का हर गुरुवार एक नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा। यह प्राइम वीडियो का नया अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल शो है, जिसमें पहली बार काजोल और टि्ंवकल खन्ना को-होस्ट के रूप में एक साथ नजर आएंगी। काजोल की एनर्जेटिक पर्सनैलिटी और टि्ंवकल खन्ना के ट्रेडमार्क सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ इस शो को बनिजे एशिया ने प्रोड्यूस किया है।
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर निखिल माधोक ने कहा- ‘टू मच विद काजोल एंड टि्ंवकल’ सिर्फ एक आम सेलिब्रिटी चैटर नहीं है, बल्कि यह स्टार-स्टडेड गेस्ट लाइनअप के साथ ताजा, सीधी और एंटरटेनिंग बातचीत का मेल होने वाला है। यह दर्शकों को ढ़ेर सारी हाजिर-जवाबी, दिल से किए गए खुलासे और थोड़ी-सी शरारत से भरे पल भी देगा। हमारा शो दो जबरदस्त होस्ट के इर्द-गिर्द है, जिनकी हाजिर-जवाबी और बेबाकी हर बातचीत में झलकती है, जो दर्शकों को पूरी तरह से अपने साथ बांधे रखने वाली हैं।

Comment List