‘अल्फा’ में रोमांच और मनोरंजन का वादा : बॉबी देओल ने कहा- फिल्म दर्शकों को बांधे रखेगी, कलाकारों की मेहनत ने शूटिंग बनाई यादगार

फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में

‘अल्फा’ में रोमांच और मनोरंजन का वादा : बॉबी देओल ने कहा- फिल्म दर्शकों को बांधे रखेगी, कलाकारों की मेहनत ने शूटिंग बनाई यादगार
बॉबी देओल ने अपनी आगामी ‘अल्फा’ को स्टाइलिश, हाई-एनर्जी और पूर्ण मसाला एंटरटेनर बताया। फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखेगी। बॉबी ने निर्देशक शिव रवैल के विजन तथा सह-कलाकार आलिया भट्ट और शर्वरी की मेहनत की सराहना की।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी आने वाली फिल्मअल्फाको एक स्टाइलिश, हाई-एनर्जी और संपूर्ण मसाला एंटरटेनर बताते हुए कहा है कि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में भरपूर रोमांच और मनोरंजन का अनुभव देगी। यशराज फिल्म्स की फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे बॉबी देओल ने कहा किअल्फाको पूरी स्पष्टता के साथ बनाया गया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।

बॉबी ने कहा- मुझे इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसे पूरी तरह पता है कि यह क्या बनना चाहती है। एक ऐसी फिल्म, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में मजेदार और रोमांचक अनुभव दे। मैं हर दिन शूटिंग पर जाने के लिए उत्साहित रहता था, क्योंकि सेट पर हमेशा कुछ कुछ दिलचस्प और रोमांचक होता था। उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर मौजूद सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल ने पूरे अनुभव को खास बना दिया। कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच आत्मीयता और गर्मजोशी ने शूटिंग को यादगार बना दिया।

निर्देशक शिव रवैल की प्रशंसा करते हुए बॉबी ने कहा कि उनके साथ काम करना प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा- एक अभिनेता के तौर पर ऐसे निर्देशक के साथ काम करना प्रेरणादायक होता है, जिसे अपने विजन और उस दुनिया के बारे में पूरी स्पष्टता हो जिसे वह पर्दे पर रचना चाहता है। उन्होंने कुछ ऐसा बनाया है, जो ताजा और अलग महसूस होता है।

बॉबी ने आलिया भट्ट और शर्वरी के समर्पण की भी सराहना करते हुए कहा कि दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों के लिए जबरदस्त मेहनत और ऊर्जा दिखाई है, जिससे फिल्म और अधिक प्रभावशाली बनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकअल्फाको भरपूर प्यार देंगे और इसका सिनेमाघरों में आनंद लेंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी और शिव रवैल निर्देशित ‘अल्फा’ 03 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर

 

Read More ‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार