48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी : अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में 

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया

48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी :  अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में 

रानी मुखर्जी 48 वर्ष की हो गईं। 1997 में ‘राजा की आएगी बारात’ से करियर शुरू कर ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथियां’, ‘हम तुम’ और ‘ब्लैक’ जैसी फिल्मों से खास पहचान। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद रानी ने अपनी दमदार अदाकारी से बॉलीवुड में मजबूत मुकाम हासिल।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी 48 वर्ष की हो गई। मुंबई में 21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ से की। फिल्म, हालांकि टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई, लेकिन रानी ने अपने संजीदा किरदार के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1998 रानी के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उन्हें आमिर खान के साथ ‘गुलाम’ और शाहरुख खान के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ में काम करने का अवसर मिला। दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2002 तक का वर्ष रानी मुखर्जी के करियर के लिए बुरा साबित हुआ। इस दौरान रानी मुखर्जी की ‘हैलो ब्रदर’, ‘बादल’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘हद कर दी आपने’, ‘बिच्छू’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘बस इतना सा ख्वाब है’, ‘प्यार दीवाना होता है’ और ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई, लेकिन इन फिल्मों को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। वर्ष 2002 में प्रदर्शित यश राज बैनर तले बनी फिल्म ‘साथियां’ रानी मुखर्जी के करियर की हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में रानी की जोड़ी विवेक ओबेराय के साथ काफी पसंद की गई। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘चलते-चलते’ में रानी को एक बार फिर से किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2004 रानी के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ‘युवा’, ‘हम तुम’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। इन सभी फिल्मों में रानी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया और अपने निभाए किरदारों के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘ब्लैक’ रानी मुखर्जी के करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। रानी ने अपने सधे हुए अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

 

Read More रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: बारहवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, पुलिस जांच शुरू ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: बारहवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, पुलिस जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी में 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।...
अजमेर रेल मंडल : रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे में विभिन्न 11 स्थान पर लगाए हॉट एक्सेल डिटेक्टर, त्वरित कार्यवाही करने और सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान
‘मातृभूमि’ की रिलीज टली : प्रशांत तमांग के निधन और स्क्रिप्ट में बदलाव से शूटिंग प्रभावित, रीशूट में आर्थिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां आईं सामने 
रूस ने ईरानी बंदरगाह पर हमलों की दी चेतावनी: क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा जताया, अमेरिका-इजरायल "गठबंधन" पर तनाव को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, लोगों के अधिकारों की रक्षा का दोहराया संकल्प, बोली-हमारी लड़ाई जारी रहेगी, आपके अधिकार किसी भी हाल में छीनने नहीं दूंगी
लाखों की चोरी की बड़ी वारदात : जेवरात व नकदी पर चोरों का हाथ साफ, जानें पूरा मामला
ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद