राशा थडानी ने उठाई वनों की कटाई के खिलाफ आवाज, कहा- हर पेड़ जो कटता है, हर जंगल जो खत्म होता है, हमें संकट के और करीब ले जाता 

भारत में जारी वनों की कटाई पर गहरी चिंता जताई

राशा थडानी ने उठाई वनों की कटाई के खिलाफ आवाज, कहा- हर पेड़ जो कटता है, हर जंगल जो खत्म होता है, हमें संकट के और करीब ले जाता 

बॉलीवुड अभिनेत्री राशा थडानी ने वनों की कटाई के खिलाफ आवाज उठाई है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राशा थडानी ने वनों की कटाई के खिलाफ आवाज उठाई है। भारत, जैव विविधता से भरपूर देश है। यहां के घने जंगल असंख्य पक्षियों, जानवरों और पौधों की शरणस्थली हैं, लेकिन शहरीकरण और विकास के नाम पर इन अमूल्य प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से विनाश हो रहा है। इस पर्यावरणीय संकट के खिलाफ आवाज उठाने वालों में राशा थडानी भी शामिल हैं, जो प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण की प्रबल समर्थक हैं।

राशा ने भारत में जारी वनों की कटाई पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा- भारत जैव विविधता से समृद्ध देश है। घने जंगल, जो अनगिनत पक्षियों, जानवरों और पौधों का घर हैं। फिर भी, हम चुपचाप देखते हैं कि कैसे ये जंगल विकास के नाम पर खत्म किए जा रहे हैं। हमारी वन्यजीवों को और कितनी तकलीफ सहनी पड़ेगी।

राशा की यह चिंता हाल ही में हैदराबाद में हुए बड़े पैमाने पर वनों की कटाई के मद्देनजर और भी प्रासंगिक हो जाती है। वहां इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए हजारों पेड़ काटे गए हैं, जिससे न केवल जैव विविधता को नुकसान हुआ है, बल्कि बढ़ते तापमान और खराब होती हवा की गुणवत्ता ने भी लोगों को चिंता में डाल दिया है।

राशा, जो प्रकृति से बेहद जुड़ी हुई हैं, हमेशा से पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को उजागर करती रही हैं। उनका मानना है कि जंगल सिर्फ वन्यजीवों के लिए नहीं, बल्कि इंसानों की भी जरूरत हैं। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य से हम इंसान बहुत स्वार्थी हो गए हैं, सिर्फ अपने फायदे की सोचते हैं। लेकिन हमारी ही जिंदगी के लिए हमें इन जंगलों की जरूरत है। साफ हवा, साफ पानी और बेहतर भविष्य के लिए। हर पेड़ जो कटता है, हर जंगल जो खत्म होता है, हमें संकट के और करीब ले जाता है।

Read More फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित

राशा का कहना है कि विकास के लिए जंगल काटना एक विरोधाभासी बात है। यदि जीने के लिए हवा ही नहीं रहेगी, तो उस विकास का क्या फायदा।

Read More 25 साल से कहीं बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान : किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

 

Read More श्रद्धा कपूर ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज साझा कीं, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा  

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह  धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को...
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान