रेड 2 में विलेन का किरदार निभाएंगे रितेश देशमुख

रितेश के कैरेक्टर का नाम दादा भाई है

रेड 2 में विलेन का किरदार निभाएंगे रितेश देशमुख

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म रेड 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म रेड 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

फिल्म रेड 2 को लेकर फैन्स में उत्साह देखा जा रहा है। अजय देवगन ने खुलासा किया है कि रेड 2 में विलेन कौन होगा। फिल्म रेड 2 में रितेश देशमुख विलेन बने हैं और फिल्म से जुड़ा उनका पहला लुक सामने आया है। इस फिल्म ने रितेश के कैरेक्टर का नाम दादा भाई है, जो एक राजनेता है। अजय देवगन ने रितेश देशमुख का पहला लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा- कानून का मोहताज नहीं कानून का मालिक है दादा भाई। प्तरेड 2 को 1 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में देखें। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान दिवस महोत्सव : मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान का हुआ शुभारंभ, भजनलाल शर्मा ने कहा- युवा उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा, रोजगार के अवसर हो रहे सृजित राजस्थान दिवस महोत्सव : मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान का हुआ शुभारंभ, भजनलाल शर्मा ने कहा- युवा उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा, रोजगार के अवसर हो रहे सृजित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि युवा शक्ति का प्रदेश के विकास और राष्ट्र...
आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत सौंपना नैतिक जिम्मेदारी : मुर्मु
एयरपोर्ट को मिला नया कमांडेंट, नवीन भगत संभालेंगे कार्यभार
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आरटीओ द्वितीय की कार्रवाई, 6 लाख रुपए राजस्व प्राप्ति का अनुमान
जयपुर-अजमेर हाईवे पर टोल टैक्स महंगा, 31 मार्च से नई दरें लागू
सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को किया बर्बाद : करीबी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऋण कर रहे माफ, राहुल गांधी ने कहा- कर्मचारियों को चुकानी पड़ रही सरकार की नीतियों की कीमत 
चांदी 100 रुपए सस्ती और सोना 100 रुपए महंगा, हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चली