इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

फिल्म की कहानी इंसानी रिश्तों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है

इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
सैयामी खेर, विक्रम फडणीस की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म में फैशन फोटोग्राफर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फर्स्ट लुक जारी, सिंपल और रियलिस्टिक अंदाज दिखा। विक्रम फडणीस की यह पहली हिंदी डायरेक्टोरियल फिल्म।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर, विक्रम फडणीस की इमोशनल ड्रामा फिल्म में फोटोग्राफर के किरदार में नजर आएंगी। अभिनेत्री सैयामी खेर ने फिल्ममेकर विक्रम फडणीस की आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अपना दमदार फस्र्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म की कहानी इंसानी रिश्तों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्यार, जज्बात और रिश्तों की जटिलताओं को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया जाएगा।

फस्र्ट लुक में सैयामी एक फैशन फोटोग्राफर के किरदार में नजर रही हैं। तस्वीर में वह एक प्रोफेशनल कैमरा हाथ में लिए नेचुरल आउटडोर लोकेशन पर दिखाई दे रही हैं। उनका सिंपल और रियलिस्टिक लुक फिल्म के भावनात्मक और जमीन से जुड़े टोन को खूबसूरती से दर्शाता है। इस किरदार के लिए सैयामी ने अपनी रियल लाइफ दोस्त और भारत की मशहूर फैशन फोटोग्राफर तरस तारापोरवाला से प्रेरणा ली है।

फिल्म में ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म विक्रम फडणीस के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी डायरेक्टोरियल फिल्म होगी, जो रिलीज होने जा रही है। विक्रम अपनी बेहतरीन स्टाइल समझ, भावनाओं की गहराई और कहानी कहने के खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म और विक्रम फडणीस के साथ काम करने के अनुभव पर सैयामी खेर ने कहा- विक्रम ने जब मुझे फिल्म की कहानी सुनाई, तो मैंने तुरंत हां कह दिया। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इतना मजबूत और लेखक-प्रधान किरदार मिला। मेरे जैसे कलाकार ऐसे दमदार रोल्स का इंतजार करते रहते हैं, इसलिए जब भी मुझे ऐसा मौका मिलता है, मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस करती हूं। यह फिल्म विक्रम के लिए बहुत पर्सनल है और इसलिए मेरे ऊपर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी ज्यादा थी। उम्मीद है कि मैं उस पर खरी उतरी हूं।

Read More जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड

सैयामी खेर ने कहा- विक्रम बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उनकी ईमानदारी, मेहनत और अपने विजन पर भरोसा ही इस फिल्म को संभव बना पाया है। उन्हें पूरी तरह पता था कि वह क्या बनाना चाहते हैं। फैशन इंडस्ट्री में इतने बड़े नाम होने के बावजूद और इंडस्ट्री में इतनी पहुंच होने के बावजूद वह इस रोल के लिए किसी भी बड़े नाम को चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने किरदार के प्रति ईमानदार रहना चुना और अपने फैसलों पर भरोसा किया।

Read More फिल्म 'बेबी डू डाई डू्' का प्रमोशन इवेंट : हुमा कुरैशी का खुलासा- बेबी सिर्फ हत्यारी नहीं, अपनी शर्तों पर जीने वाली एक इंसान है

सैयामी खेर ने कहा- मैं इस फिल्म में एक फोटोग्राफर का किरदार निभा रही हूं और हर फिल्म के साथ कोई नई चीज सीखना हमेशा शानदार अनुभव होता है। जैसा कि आप देख सकते हैं, विक्रम ने मुझे इस फिल्म में बिल्कुल अलग लुक दिया है। मुझे विनीत और ताहिर जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला, यह मेरे लिए खुशी की बात है। दोनों ही शानदार, बेहद सुरक्षित और सहयोगी कलाकार हैं, जिससे काम करना और आसान हो जाता है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझेहैवान’ जैसी फिल्म और यह फिल्म मिलीं - दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग किरदार और कहानियां हैं। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि मुझे कैमरे के सामने ऐसी कई नई जिंदगियां जीने का मौका मिलता रहे।

Read More भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट

अपनी भावनात्मक कहानी और दमदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है। फैंस अब सैयामी खेर को एक अलग और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड किरदार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित