फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट

अभिनेता ने एक मजेदार और दिलचस्प कैप्शन भी लिखा

फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट

अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नई तस्वीर साझा, तेजी से वायरल हो रही। तस्वीर के साथ अकेलेपन और आत्मनिर्भरता पर दिलचस्प कैप्शन। सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी में व्यस्त।

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर साझा की है, जिसमें वह रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट करते नजर रहे हैं। सलमान खान, अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और दुनियाभर में फैली जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी हर पोस्ट के साथ तहलका मचा देते हैं। फैंस हमेशा उनकी वर्क लाइफ, पर्सनल मोमेंट्स और फिटनेस रूटीन की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिटनेस आइकन माने जाने वाले सलमान अक्सर अपने वर्कआउट सेशन्स और दमदार फिजिक की तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरते हैं।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सोफे पर लेटे हुए अपने चिजल्ड एब्स फ्लॉन्ट करते नजर रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार और दिलचस्प कैप्शन भी लिखा।

तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- मैं, खुद और सिर्फ मैं, अपने आप के साथ रहने के दो तरीके होते हैं - अलोन और लोनली। आई, अलोन मतलब अपनी पसंद से अकेले रहना और लोनली मतलब जब कोई आपके साथ रहना ही ना चाहे। अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि क्या करना चाहिए।

सलमान खान अपनी अगली बड़ी फिल्ममातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी में जुट चुके हैं। सलमा खान द्वारा सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की जा रही फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक दमदार और बेबाक कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Read More अमिताभ बच्चन का खुलासा : काम की वजह से सो नहीं पाते अभिनेता, कहा- संगीत से मिलता है सुकून

 

Read More मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

Read More ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी पर दस्तक : 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम, बॉक्स ऑफिस पर किया रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें
जयपुर के एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिसिन ओपीडी में 30 से 35 फीसदी तक इजाफा...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : परिणाम से नाखुश 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अवसर, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन 19 मई से
'मेट्रो मंडे' की शुरुआत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो और डीटीसी बस का सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश
ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: नार्वे पीएम योनास स्तोरे ने किया गर्म जोशी के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
डॉलर के दबाव में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 54 पैसे टूटकर 96.35 प्रति डॉलर पर बंद
क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई : 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के हिसाब, नकदी समेत उपकरण जब्त
अमित शाह ने की नेक्स्ट जेन Dial-112 सेवा लॉन्च: 400 अत्याधुनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एक कॉल पर मिलेगी सभी आपातकालीन सेवाएं