सलमान खान ने अपने सबसे प्यारे साथी के साथ दिखाईं खास झलकियां : सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, दिखा एक प्यारा और सॉफ्ट अंदाज

अभिनेता के पास कई डॉग्स रहे 

सलमान खान ने अपने सबसे प्यारे साथी के साथ दिखाईं खास झलकियां : सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, दिखा एक प्यारा और सॉफ्ट अंदाज

सलमान खान ने अपने पालतू ‘सुख’ के साथ तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल जीता। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में सॉफ्ट और भावुक अंदाज नजर आया। जानवरों के प्रति उनका लगाव एक बार फिर दिखा। सलमान जल्द ही ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ फिल्म में नजर आएंगे।

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने पालतू जानवर के साथ अपनी ताजा तस्वीरों से ऑनलाइन सबका दिल जीत लिया है, जिसे उन्होंने प्यार से ‘माय सुख’ (मेरा सुख) कहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए यह अनौपचारिक पल सलमान का एक नरम और प्यारा पक्ष दिखाते हैं, जिससे फैंस का मन नहीं भर रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- 3:55 - माय सुख।

जानवरों के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए जाने, जाने वाले सलमान खान हमेशा से अपने पालतू जानवरों के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में, उनके पास कई डॉग्स रहे हैं, जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए, जिनमें माइसन, मायलव और मायजान शामिल हैं। उनके नए साथी ‘सुख’ ने भी उनकी जिंदगी में वही खास जगह बना ली है, जिससे सलमान की अपने पेट्स को परिवार की तरह मानने की पुरानी परंपरा जारी है। तस्वीरों से सादगी और अपनापन झलक रहा है, जो सलमान और उनके इस प्यारे साथी के बीच के असली रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं।

सलमान खान अब ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे, जिसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, त्याग और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम रोल में हैं।

Read More मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी

 

Read More सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी : दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री, बेटे को दिया जन्म, बॉलीवुड जगत में खुशियों की लहर 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंद मकानों पर चोरों का धावा : ताले तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी बंद मकानों पर चोरों का धावा : ताले तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कॉलोनी में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद...
आरयूएचएस अस्पताल में जल्द शुरू होगी सिटी एमआरआई की सुविधा, मरीजों को राहत
शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, इन कंपनियों में दिखी तेजी
अंशिका गुप्ता बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026, भव्य फैशन शो में बिखरा ग्लैमर का जलवा
परवन बांध से पहले खाली करें घर, 15 मई 2026 तक विस्थापन के निर्देश
अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जर्जर कॉलम हटाया, बड़े हादसे का टला खतरा
ओवरफ्लो टंकी टूटने की अफवाह से शहर में सनसनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो