अपूर्व लाखिया की फिल्म में काम करेंगे सलमान खान, आर्मी अधिकारी के रोल में आएंगे नजर 

फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आयी है

अपूर्व लाखिया की फिल्म में काम करेंगे सलमान खान, आर्मी अधिकारी के रोल में आएंगे नजर 

अपनी अपकमिंग फिल्म का चयन करने की प्रक्रिया में लगे थे। चर्चा है कि सलमान खान को अपूर्व लाखिया की फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आयी है। 

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सलमान खान की इस वर्ष फिल्म सिकंदर प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया था। सिकंदर के खराब बॉक्स ऑफिस को देखने के बाद सलमान खान लगातार अलग-अलग फिल्म निर्माताओं से मुलाकात कर रहे थे और अपनी अपकमिंग फिल्म का चयन करने की प्रक्रिया में लगे थे। चर्चा है कि सलमान खान को अपूर्व लाखिया की फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आयी है। 

कहा जा रहा है कि सलमान की यह फिल्म गलवान 2020 संघर्ष पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म लेखक शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब 'इंडियाज मोस्ट फिअरलेस 3 से प्रेरित है। सलमान इस फिल्म में आर्मी अधिकारी के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल फ्लोर पर जाएगी। सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख और मुंबई में करेंगे। लद्दाख में लगभग 20 दिन का शेड्यूल होगा। इसके बाद मुंबई में फिल्म को 50 दिनों तक फिल्माया जाएगा। इस फिल्म में तीन नये कलाकारों को भी लिया जाएगा, जिनकी कास्टिंग जल्द शुरू होगी। अपूर्व लखिया अगले 2 हफ्तों में लद्दाख के लिए लोकेशन रेकी पर निकलेंगे और साथ ही टेक्निकल टीम को फाइनल करने का काम भी शुरू कर चुके हैं। यदि सब कुछ सही रहा, तो यह फिल्म सलमान खान की अगली रिलीज होगी। 

 

Tags: salman

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग