सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

डिस्चार्ज को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ 

सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

सलीम खान को ब्रेन हैमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी DSA जांच हुई। डॉक्टर जलील पार्कर के अनुसार यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। उनकी हालत स्थिर है और विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सलमान खान अस्पताल पहुंचे।

मुंबई। सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टर जलील पार्कर ने स्पष्ट किया कि यह ब्रेन सर्जरी नहीं, बल्कि नसों में ब्लॉकेज की जांच के लिए किया जाने वाला हाईक्वालिटी एक्स-रे है, जिसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है।

फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने पर निर्णय जल्द लिया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था, जहां न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उनका इलाज कर रही है। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सलमान खान अपनी शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग