संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई ‘आखिरी सवाल’ की कहानी : अभिजीत मोहन वारंग ने बताया अभिनेता का खास रिएक्शन, फैंस एक्साइटेड

फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार

संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई ‘आखिरी सवाल’ की कहानी : अभिजीत मोहन वारंग ने बताया अभिनेता का खास रिएक्शन, फैंस एक्साइटेड
निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने बताया कि संजय दत्त को ‘आखिरी सवाल’ की स्क्रिप्ट पहली बार में पसंद आई। इसे भारतीय इतिहास का अहम और अनकहा अध्याय बताया। फिल्म का टीजर चर्चा में। निखिल नंदा प्रस्तुत फिल्म 8 मई 2026 को रिलीज।

मुंबई। निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने बताया है कि संजय दत्त को पहली बार में ही ह्री ‘आखिरी सवाल’ की कहानी पसंद आ गई थी। संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से राह देख रहे हैं। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा थी और फिर मेकर्स ने हनुमान जयंती पर फिल्म का टीजर रिलीज किया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के इतिहास की ऐसी झलक दिखाई गई, जो पहले कभी नहीं देखी गई थी। जहाँ हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है, वहीं निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने ह्यआखरी सवालह्ण की स्क्रिप्ट सुनने के बाद संजय दत्त के रिएक्शन के बारे में बताया है।

‘आखिरी सवाल’ की स्क्रिप्ट पर संजय दत्त के रिएक्शन को साझा करते हुए अभिजीत मोहन वारंग ने कहा- जब संजय ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो वो तुरंत इससे जुड़ गए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय इतिहास का वो अनकहा अध्याय है, जिसे बताया जाना बहुत जरूरी है। उनका मानना था कि यह कहानी हमारे देश की उन सबसे महत्वपूर्ण कहानियों में से एक है, जिसे अब तक पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया है।

‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा
आगामी 1 जून से सौर परियोजनाओं में घरेलू सोलर सेल आधारित मॉड्यूल के अनिवार्य उपयोग से जुड़ी ALMM-II व्यवस्था लागू।...
म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े
राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय