शाहिद कपूर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार किया व्यक्त, जानें अभिनेता ने क्या कहा  

तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर लीड रोल में 

शाहिद कपूर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार किया व्यक्त, जानें अभिनेता ने क्या कहा  

शाहिद कपूर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार जताया। इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर के साथ उन्होंने इसे अपनी फिल्मोग्राफी का खास किरदार बताया। पहले भी दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ में साथ काम कर चुके हैं।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर ने इस शानदार तस्वीर के साथ लिखा- एक अभिनेता के तौर पर मेरी तरफ से विशाल भारद्वाज के लिए यह है। ‘ओ रोमियो’ के लिए धन्यवाद। मेरे लिए एक और किरदार, जो मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। बहुत गर्व है, बहुत खुश हूं और बहुत आभारी हूं। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज पहले साथ में फिल्म ‘कमीने’ (2009), ‘हैदर’ (2014) और ‘रंगून’ (2017) में काम कर चुके हैं।

विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी हैं।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम

 

Read More धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
एमआई रोड व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय। पार्किंग, साफ-सफाई,...
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह
राजस्थान में पुलिसकर्मियों को तोहफा: मेस भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा मिलेगा लाभ
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप
समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी