शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल : सुपरहिट फिल्में सिनेमाघरों में होंगी फिर से रिलीज, इंडिया और इंटरनेशनल थिएटर्स में धमाका शुरू, फैंस के लिए यादगार पल
अभिनेता आज भी बॉलीवुड के बादशाह बने हुए
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की कुछ सुपरहिट फिल्में 31 अक्टूबर से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। शाहरुख खान ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से वह अपने चार्म, बुद्धि और प्यार से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। दो दशक से भी ज्यादा समय से उन्होंने आइकॉनिक फिल्में और यादगार किरदार दिए हैं और आज भी वह बॉलीवुड के बादशाह बने हुए हैं। शाहरुख खान ने एक बड़ा ऐलान किया है कि 31 अक्टूबर से शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा।
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर, अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया। उन्होंने लिखा है- मेरी कुछ पुरानी फिल्में दोबारा थिएटर में आ रही हैं। उनमें जो शख्स है, वो ज्यादा बदला नहीं है - बस बाल थोड़े बदल गए हैं और दिल से थोड़ा ज्यादा हैंडसम हो गया है। शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो रहा है 31 अक्टूबर से! भारत के चुनिंदा थिएटर्स में पीवीआर, आइनॉक्स के साथ और इंटरनेशनल रिलीज वाईआरएफ इंटरनेशनल के जरिए मिडल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में होगी।

Comment List