श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग की पूरी, सेट पर केक काटकर मनाया जश्न 

फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद थे

श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग की पूरी, सेट पर केक काटकर मनाया जश्न 
श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल पूरा किया। इससे पहले मुंबई शेड्यूल भी खत्म हो चुका है। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित यह बायोपिक मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नरायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म मैडॉक फिल्म्स बना रही है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। यह शेड्यूल इस हफ्ते की शुरुआत में खत्म हुआ। शहर और उसके आस-पास कई जगहों पर लंबे समय तक शूटिंग की गई। इससे पहले फिल्म की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, जो जनवरी के अंत से फरवरी तक चली थी।

पुणे शेड्यूल खत्म होने पर सेट पर केक काटकर जश्न मनाया गया, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद थे। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और प्रोडक्शन टीम के सदस्य भी इस मौके पर शामिल हुए। इस खास पल का एक वीडियो भी फिल्म के सेट पर बनाया गया।

‘ईथा’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो प्रसिद्ध मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नरायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि रणदीप हुड्डा उनके साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पुणे शेड्यूल पूरा होने के बाद अब टीम फिल्म की अगली चरण की शूटिंग शुरू करेगी।

 

Read More जयपुर में ‘आश्रम’ की शूटिंग जारी, सागर लेक पर कैमरे में कैद हुए बॉबी देओल

Read More 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में सामने आया टाइगर की माँ का सच, रिश्तों में आएगा बड़ा बदलाव

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
भारतीय फॉरेक्स मार्केट में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 96.30 पर मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार...
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण
एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर
त्रिपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बांग्लादेश का पीसीजेएसएस कमांडर गिरफ़्तार, दो साथी मौके से फरार
'वैलिएंट विंग्स' स्क्वाड्रन की मारक क्षमता का प्रदर्शन, अपाचे हेलिकॉप्टर ने हवा में मार गिराया 'बंशी जेट 40+' मानव रहित ड्रोन