‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ में फ्रीडा पिंटो के साथ लीड रोल में नजर आएंगे सिद्धार्थ, निभाएंगे मुख्य भूमिका 

सीरीज जॉन वेल्स और माधुरी शेखर द्वारा बनाई गई 

‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ में फ्रीडा पिंटो के साथ लीड रोल में नजर आएंगे सिद्धार्थ, निभाएंगे मुख्य भूमिका 
अभिनेता सिद्धार्थ नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ में अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के साथ लीड रोल में नजर आएंगे।

मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ में अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। सिद्धार्थ को नेटफ्लिक्स की एक घंटे की फैमिली ड्रामा सीरीज ‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ में फ्रीडा पिंटो के साथ मुख्य भूमिका में कास्ट किया गया है। यह सीरीज जॉन वेल्स और माधुरी शेखर द्वारा बनाई गई है। शो का संचालन भी जॉन वेल्स ही करेंगे। ऋतेश बत्रा सीरीज का निर्देशन करेंगे। एरिका सालेह, एरिन जॉनटो, और निशा गणात्रा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं।

‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ एक भव्य, भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ड्रामा है, जो एक करीबी भारतीय-अमेरिकी समुदाय की कहानी बयां करता है, जो प्यार, इच्छा और अपनी पहचान की खोज में जूझ रहा है।

सिद्धार्थ को हमेशा साहसिक और अपारंपरिक प्रोजेक्ट्स चुनने के लिए जाना जाता है, जो उनकी तेज रचनात्मक सोच को दर्शाते हैं। अब वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स की ‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ के जरिए अमेरिकी और वैश्विक बाजार में कदम रखने जा रहे हैं।

 

Read More जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में

Read More 'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें