‘पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे : प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान, फैंस एक्साइटेड

नए ट्विस्ट और टन्र्स देखने को मिलेंगे

‘पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे : प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान, फैंस एक्साइटेड

Prime Video ने ‘Panchayat’ के 6 साल पूरे होने पर सीजन 5 की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की। सीजन 4 की रिकॉर्ड सफलता के बाद नया सीजन फुलेरा की कहानी को आगे बढ़ाएगा। सीरीज में Jitendra Kumar सहित पूरी स्टारकास्ट फिर नजर आएगी।

मुंबई। प्राइम वीडियो 3 अप्रैल 2020 को ‘पंचायत’ सीजन 1 की लॉचिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। प्राइम वीडियो ने इस खास मौके पर आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले ‘सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है।

वर्ष 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, ‘पंचायत’ लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है। खासकर ‘सीजन 4’ ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। अपने पहले ही महीने में ‘सीजन 4’ ने रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और लॉचिंग हफ्ते के दौरान इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। रिलीज के पहले ही दिन ‘सीजन 4’ अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में ‘टॉप 10’ टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था। लॉचिंग हफ्ते के दौरान इसे भारत के 95 प्रतिशत पिन कोड्स और 180 से ज्यादा देशों के दर्शकों ने देखा। फैंस के इसी बेमिसाल प्यार ने नए सीजन को लाने के जोश को और बढ़ा दिया है, जो एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार सफर का वादा करता है।

‘सीजन 4’ के उस जबरदस्त क्लाइमेक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने कैट रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे। ‘सीजन 5’ अब इसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर, ड्रामा और दिल छू लेने वाले पलों के साथ कई नए ट्विस्ट और टन्र्स देखने को मिलेंगे।

द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘पंचायत सीजन 5’ को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

Read More ‘किंग’ की दुबई शूटिंग सुरक्षा कारणों से रद्द : मुंबई स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर शूट होंगे एक्शन सीक्वेंस, जानें रिलीज डेट 

 

Read More बिलियनेयर को लेकर अटकलें तेज : अर्जुन रामपाल निभा रहे हैं विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार!

Read More स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वल्र्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में चलाया एक बड़ा टीवी कैंपेन, ग्लिच एक्टिविटी से दर्शकों का खींचा ध्यान 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का आरोप : विशेष सत्र बुलाने को लेकर सरकार ने की मनमानी, जयराम बोले- सरकार ने विपक्ष को किया नजरअंदाज कांग्रेस का आरोप : विशेष सत्र बुलाने को लेकर सरकार ने की मनमानी, जयराम बोले- सरकार ने विपक्ष को किया नजरअंदाज
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 16–18 अप्रैल के विशेष सत्र के जरिए सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन पर...
हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के साथ भव्य धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
ग्रीष्मकाल में जल संकट : PHED के वॉर रूम में अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जल समस्याओं के त्वरित होगें समाधान
अमेरिका को बड़ा झटका : ईरान ने किया दूसरे F-35 फाइटर जेट गिराने का दावा, ट्रंप के दावे को बताया झूठा
बिहार का मखाना बना मजबूत ब्रांड : देश से लेकर विदेश तक बढ़ी मांग, राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर दिलाई को अंतरराष्ट्रीय पटल पर महत्ता
अशोक गहलोत ने लगाए भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- कॉन्स्टिट्यूशन क्लब हुआ बदले की राजनीति का शिकार
राजस्थान से 4584 हज यात्री मुकद्दस सफर पर, 20 अप्रैल से जयपुर से उड़ानें शुरू