सोनम कपूर का बेबी शावर में दिखा रॉयल लुक : चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, आयोजन में कई सेलेब्स हुए शामिल 

8 फरवरी को मुंबई में एक शानदार प्राइवेट बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया गया

सोनम कपूर का बेबी शावर में दिखा रॉयल लुक : चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, आयोजन में कई सेलेब्स हुए शामिल 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए 8 फरवरी को प्राइवेट बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया। करीना कपूर, भूमि पेडनेकर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। सोनम ने लाइम ग्रीन लहंगे में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। वह पति आनंद आहूजा के साथ अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में जुटी हैं। 8 फरवरी को मुंबई में एक शानदार प्राइवेट बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कपूर परिवार के सदस्यों के साथ करीना कपूर, भूमि पेडनेकर समेत बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

बेबी शावर की तस्वीरों में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने फ्लोरल कढ़ाई वाला लाइम ग्रीन लहंगा पहना, जिसे नीट बन, हैवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ स्टाइल किया। तस्वीरों में सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया।

गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 2018 में शादी की थी और 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया। अभिनेत्री ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया पर स्टाइलिश पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। 

 

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च