स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वल्र्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में चलाया एक बड़ा टीवी कैंपेन, ग्लिच एक्टिविटी से दर्शकों का खींचा ध्यान 

कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ प्रसारित होगा

स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वल्र्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में चलाया एक बड़ा टीवी कैंपेन, ग्लिच एक्टिविटी से दर्शकों का खींचा ध्यान 

स्टार गोल्ड ने फिल्म ‘धुरंधर’ के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए खास कैंपेन चलाया। 27 मार्च को जियोस्टार नेटवर्क के 20 चैनलों पर ‘ग्लिच’ दिखाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। फिल्म का टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ प्रसारित।

मुंबई। स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर की घोषणा के लिए पूरे नेटवर्क पर एक खास कैंपेन चलाया। फिल्म ‘धुरंधर’ की सीक्वल जहां ‘धुरंधर : द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब ‘धुरंधर’ टीवी पर भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार है।

इस कैंपेन के तहत जियोस्टार नेटवर्क के करीब 20 बड़े चैनलों जैसे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, स्टार उत्सव मूवीज, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स, स्टार प्लस, कलर्स, एमटीवी, डिज्नी, निक, सोनिक और हंगामा पर एक साथ ‘ग्लिच’ दिखाया गया, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ी।

27 मार्च को रात 9:12 बजे अचानक स्क्रीन पर फ्लिकर और डिस्टर्बेंस दिखा, जिससे दर्शकों का ध्यान तुरंत गया। इसके बाद एक साथ अनाउंसमेंट हुआ कि ‘धुरंधर’ का वल्र्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ दिखाया जाएगा।

जियोस्टार के प्रवक्ता ने कहा कि हम चाहते थे कि ‘धुरंधर’ का टीवी प्रीमियर भी फिल्म की तरह ही बड़ा और अलग लगे। इस खास ऑन-एयर एक्टिविटी से हमने दर्शकों का ध्यान तुरंत खींचा।

Read More सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी : दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री, बेटे को दिया जन्म, बॉलीवुड जगत में खुशियों की लहर 

यह पूरा कैंपेन फिल्म के बड़े स्तर को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जिससे एक साथ ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा जा सके। ‘धुरंधर’ का वल्र्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ प्रसारित होगा।

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ में यामी गौतम का नाम ‘शाज़िया बानो’ क्यों? सुपर्ण एस वर्मा ने खोला राज, जानें 

 

Read More ‘किंग’ की दुबई शूटिंग सुरक्षा कारणों से रद्द : मुंबई स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर शूट होंगे एक्शन सीक्वेंस, जानें रिलीज डेट 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में सदस्यता...
हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक
RBSE 12th Board Result 2026 : दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक हासिल कर राज्य में किया टॉप, रोज 10 घंटे पढ़ाई से हासिल की सफलता
रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति में सजेगा ‘कथा कहन’: जयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक साहित्यिक संगम
500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम
नांदड़ी में शराब दुकान के विरोध में धरना, ज्ञापन के बाद मिला स्थान परिवर्तन का आश्वासन
राजस्थान में बढ़े घातक सड़क हादसे : एक साल में 45 प्रतिशत की वृद्धि, जागरूकता अभियान से दुर्घटनाएँ कम करने की तैयारी