45 वर्ष की हुई सनी लियोनी : बॉलीवुड में बनाई खास पहचान, जानें करनजीत कौर वोहरा से बॉलीवुड स्टार बनने तक के सफर के बारे में

वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया

45 वर्ष की हुई सनी लियोनी : बॉलीवुड में बनाई खास पहचान, जानें करनजीत कौर वोहरा से बॉलीवुड स्टार बनने तक के सफर के बारे में

सनी लियोनी ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया। करनजीत कौर वोहरा के नाम से जन्मीं सनी ने 2012 में ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। ‘बिग बॉस’ से लोकप्रियता पाने वाली सनी ने कई हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी 45 वर्ष की हो गई है। 13 मई 1981 को कनाडा के सार्निया ओंटारियो में जन्मीं सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। एक सिख पंजाबी परिवार में जन्मे सनी के पिता तिब्बत में पैदा हुए और दिल्ली में पले-बढ़े। उनकी मां हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव सिरमौर के नाहन की रहने वाली थीं। वह बचपन से ही काफी फुर्तीली थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी। उन्हें आइस स्केटिंग करना बहुत पसंद था। परिवार ने सनी को कैथोलिक स्कूल में दाखिला दिलाया, ऐसा इसलिए था, क्योंकि उन्हें लगा कि सनी के लिए पब्लिक स्कूल में जाना सुरक्षित नहीं है।

सनी ने महज 15 साल की उम्र में एक जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी कर ली थी। 19 साल की उम्र में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही पोर्न इंडस्ट्री की क्वीन बन गईं। वर्ष 2011 में सनी ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर डेनियल वेबर से शादी की। वर्ष 2011 में सनी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शोबिग बॉसका हिस्सा बनीं। एक दिन शो में फिल्ममेकर महेश भट्ट भी पहुंचे, जहां उनकी नजर सनी पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने सनी को अपनी फिल्म के लिए एक रोल ऑफर किया।

सनी लियोनी ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्मजिस्म 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सनी लियोनी नेजैकपॉट’, ‘रागिनी एमएमएस’, ‘मस्तीजादे’, ‘वन नाइट स्टैंड’, ‘कुछ कुछ लोचा है’, ‘ माई घोस्ट’, ‘बेईमान लव’, ‘एक पहेली लीला’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। सनी लियोनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने आइटम नंबर से दर्शकों का दिल जीता। उन्हेंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ आदि फिल्मों में भी काम किया। सनी लियोनी और डेनियल ने वर्ष 2017 में निशा कौर वेबर को गोद लिया। उसके बाद मार्च 2018 में सनी सरोगेसी के जरिए दो बेटों- अशर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर की मां बनीं।

 

Read More अमिताभ बच्चन का खुलासा : काम की वजह से सो नहीं पाते अभिनेता, कहा- संगीत से मिलता है सुकून

Read More 25 साल बाद रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ : अभिनेत्री हुई भावुक, इरफान खान को बताया 'सबसे नैचुरल एक्टर'

Read More अक्षय कुमार की आंखों की हुई सर्जरी : अभिनेता ने कुछ समय के लिए फिल्मों से लिया ब्रेक, 5 मई को पूरी की शूटिंग 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग
नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इसे युवाओं के साथ "विश्वासघात" बताया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र...
कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य
दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा
रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच
नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग 
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर