‘धुरंधर : द रिवेंज’ में यामी गौतम का नाम ‘शाज़िया बानो’ क्यों? सुपर्ण एस वर्मा ने खोला राज, जानें
आदित्य धर ने उनकी फिल्म ‘हक़’ का कट देखा था
फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ में यामी गौतम का कैमियो दर्शकों के लिए सरप्राइज बना। नर्स के किरदार में उनका नाम ‘शाज़िया बानो’ खास चर्चा में। फिल्मकार सुपर्ण एस वर्मा ने बताया कि यह आइडिया आदित्य धर का था, जो ‘हक़’ में यामी के किरदार से प्रेरित था।
मुंबई। फिल्मकार सुपर्ण एस वर्मा के लिए ‘धुरंधर : द रिवेंज’ में यामी गौतम का कैमियो सिर्फ एक झलक नहीं, बल्कि एक छोटा सा सरप्राइज पैकेट निकला। फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ वैसे ही अपने ट्विस्ट्स के लिए चर्चा में है, लेकिन दर्शकों की नजर खास तौर पर उस छोटे से सीन पर टिक गई, जहां यामी गौतम एक नर्स के किरदार में दिखती हैं और असली चर्चा का मुद्दा बना उनका नाम ‘शाज़िया बानो’। इस मजेदार किस्से को शेयर करते हुए सुपर्ण वर्मा ने कहा- आदित्य धर ने उनकी फिल्म ‘हक़’ का कट देखा था। देखने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि उन्होंने एक सरप्राइज शूट किया है। मैंने पूछा क्या, तो उन्होंने कहा- ‘धुरंधर’ के आखिरी सीन में है। मैंने दोबारा पूछा- क्या है? तो उन्होंने कहा- यामी का किरदार। मैंने फिर पूछा- क्या किरदार, तो वो बोले- अंदाजा लगाओ, एक नेमप्लेट! यह सुनकर मैं हंस पड़ा। मैंने मजाक में कहा- क्या वो नर्स बनकर मामा का रोल प्ले कर रही हैं? इस पर वो खूब हंसे और बोले- उसका नाम है शाज़िया बानो।
सुपर्ण वर्मा ने कहा- उसी पल उन्हें एहसास हुआ कि दोनों के बीच काम को लेकर एक खास जुड़ाव है। हम सच में एक-दूसरे के काम की कद्र करते हैं। यह एक बहुत प्यारा और दिल से किया गया जेस्चर था। शायद यामी की मेहनत और ‘हक़’ में उनके शाज़िया बानो वाले किरदार के लिए।

Comment List