करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजर आएंगे ताहा शाह बदुशा : आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित, जानें अभिनेता ने क्या कहा
परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और निकिता दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में
संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ से सफलता के बाद ताहा शाह बदुशा अब करण जौहर के नए प्रोजेक्ट ‘नजदीकियां’ में नजर आएंगे। परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और निकिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में। आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित यह फिल्म ताहा के करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ताहा शाह बदुशा फिल्मकार करण जौहर के नए प्रोजेक्ट ‘नजदीकियां’ ने नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद से ताहा शाह बदुशा अपने करियर में लगातार मजबूती हासिल करते जा रहे हैं।
संजय लीला भंसाली के बाद फिलहाल ताहा, करण जौहर के नए प्रोजेक्ट ‘नजदीकियां’ के साथ आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और निकिता दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित यह कहानी दर्शकों को एक रिलेटेबल और दिलचस्प अनुभव देने का वादा करती है।
ताहा ने कहा- धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘गिप्पी’ का हिस्सा बनने से लेकर अब करण जौहर के साथ दोबारा काम करना, यह सच में एक फुल-सर्कल जर्नी जैसा लग रहा है। संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करने के बाद, मैं ‘नजदीकियां’ के जरिए एक बिल्कुल नए स्पेस को एक्सप्लोर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं आभारी हूं और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इसे देखें।
मजबूत क्रिएटिव सहयोग और अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ, ताहा शाह बदुशा धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना रहे हैं, और ‘नजदीकियां’ उनके इस उभरते सफर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।

Comment List