तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ मिलाया हाथ, ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के डिजिटल वीडियो में दिखेगा मनोरंजन का जादू

जादू, मस्ती और कॉमेडी का तड़का लगाएंगी तीनों अभिनेत्रियां

तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ मिलाया हाथ, ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के डिजिटल वीडियो में दिखेगा मनोरंजन का जादू
सोनी सब के नए कॉमेडी शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ में तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी, हिबा नवाब के साथ खास डिजिटल वीडियो में नजर आएंगी। इसमें तीनों अभिनेत्रियां जादू और हास्य का अनोखा संगम पेश करेंगी।

मुंबई। सोनी सब के आगामी कॉमेडी शो 'लो चुड़ैल चली ससुराल’के मनोरंजन को और दिलचस्प बनाने के लिए अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी एक खास डिजिटल वीडियो में हिबा नवाब के साथ नजर आएंगी। तीनों अभिनेत्रियां इस वीडियो में जादू, हास्य और अलौकिक दुनिया का अनूठा संगम पेश करती दिखाई देंगी।शो की कहानी उर्वशी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार हिबा नवाब निभा रही हैं। उर्वशी एक खुशमिजाज चुड़ैल है, जो अपने पति आरव (अधिक मेहता) और नए परिवार के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करती है। वह अपनी जादुई शक्तियों का इस्तेमाल डराने और लोगों को परेशान करने के बजाय रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और मजेदार बनाने में करती है।

डिजिटल वीडियो में तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी अलौकिक दुनिया की अनुभवी रानियों के रूप में उर्वशी को चुड़ैलों के पारंपरिक तौर-तरीके सिखाने पहुंचती हैं। हालांकि, उर्वशी का आधुनिक और अनोखा अंदाज उनकी सारी योजनाओं पर पानी फेर देता है। वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल खाना बनाने और घरेलू काम आसान करने जैसे कामों में करती है। तीनों के बीच होने वाली मजेदार बातचीत वीडियो को हास्य और मनोरंजन से भर देती है। तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि उन्हें अलौकिक दुनिया पर आधारित कहानियों का हिस्सा बनना हमेशा पसंद रहा है। उर्वशी का किरदार पारंपरिक चुड़ैलों से बिल्कुल अलग, मजेदार और जीवंत है। हिबा नवाब और अनीता हसनंदानी के साथ शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा और सेट पर खूब हंसी-मजाक हुआ।

अनीता हसनंदानी ने कहा कि अलौकिक कहानियों की दुनिया हमेशा से उनके दिल के करीब रही है। तेजस्वी और हिबा के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। उर्वशी के किरदार में हिबा की ऊर्जा और उसका अप्रत्याशित अंदाज कहानी को खास बनाता है। हिबा नवाब ने कहा कि तेजस्वी और अनीता चुड़ैलों के पारंपरिक तौर-तरीके सिखाने आई थीं, लेकिन उर्वशी अपने अलग अंदाज में खुश है। वह भले ही चुड़ैलों के सभी पारंपरिक नियमों का पालन नहीं करती, लेकिन अपने तरीके से एक अच्छी चुड़ैल है। तीनों किरदारों के बीच इसी अंतर को लेकर दर्शकों को मनोरंजक संवाद देखने को मिलेंगे। 'लो चुड़ैल चली ससुराल’ का प्रसारण 18 नवंबर से रात 8 बजे सोनी सब पर शुरू हो गया है।

 

Read More तब्बू की पहली हिंदी वेब सीरीज ‘टनल मेन’ का ऐलान, सिलक्यारा हादसे से प्रेरित होगी कहानी

Read More सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के दमदार एक्शन सीन ट्रेलर से रहेंगे दूर, सिनेमाघरों में मिलेगा दर्शकों को सरप्राइज

Read More ‘टीन तिगड़ा’ का ट्रेलर रिलीज : प्यार, सपनों और जिम्मेदारियों की कहानी लेकर 20 नवंबर को जी5 पर स्ट्रीमिंग

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभिनेता सैफ अली खान को धमकी, जीशान अख्तर पर शक; जांच में जुटी पुलिस अभिनेता सैफ अली खान को धमकी, जीशान अख्तर पर शक; जांच में जुटी पुलिस
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस और...
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ मिलाया हाथ, ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के डिजिटल वीडियो में दिखेगा मनोरंजन का जादू
रंगोली, सम्मान और स्वच्छता का संदेश... विश्व शौचालय दिवस पर जयपुर में विशेष अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई
Weather Update : चक्रवात का हल्का असर, कोटा में बदल सकता है मौसम; शेखावाटी-बीकानेर में और बढ़ेगी सर्दी 
देवउठनी एकादशी पर यात्रियों को राहत, दिल्ली सराय-जयपुर स्पेशल ट्रेन के 4 ट्रिप बढ़ाए
जापान: कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं; लोगों से सतर्क रहने की अपील
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे फिसलकर 93.49 पर पहुंचा, घरेलू मुद्रा पर दिखा दबाव