सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा के यादगार पल किए साझा : त्योहार के बताए मायने, जानें कलाकारों ने क्या-क्या कहा  

अच्छाई हमेशा जीतती है, चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो

सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा के यादगार पल किए साझा : त्योहार के बताए मायने, जानें कलाकारों ने क्या-क्या कहा  

सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा के अपने यादगार पल प्रशंसकों के साथ साझा किए हैं।

मुंबई। सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा के अपने यादगार पल प्रशंसकों के साथ साझा किए हैं। सोनी सब के कलाकार करुणा पांडे, ऋषि सक्सेना, गौरी टोंक और समृद्ध बावा ने साझा किया है कि दशहरा उनके लिए क्या मायने रखता है।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा की भूमिका निभा रही करुणा पांडे ने कहा- दशहरा एक शक्तिशाली अनुस्मारक है कि अच्छाई हमेशा जीतती है, चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो। बचपन में मुझे रामलीला देखना और रावण दहन देखना बहुत पसंद था, यह हमेशा प्रतीकात्मक लगता था, जैसे हम अपने जीवन की सारी नकारात्मकता को जला रहे हों। आज भी मैं दशहरे को एक ऐसा दिन मानती हूं, जब मैं रुक कर बीते वर्ष पर विचार करती हूं और उन चीजों को छोड़ देती हूं, जो मुझे पीछे खींचती हैं। यह सकारात्मकता और नई शुरुआत का समय होता है।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अश्विन की भूमिका निभा रहे समृद्ध बावा ने कहा- मेरे लिए दशहरा एक बहुत ही आशाजनक पर्व है। यह याद दिलाता है कि चाहे हालात कितने भी कठिन हों, सही रास्ता हमेशा जीत की ओर ले जाता है। मुझे याद है बचपन में हमारी कॉलोनी में छोटा सा रावण दहन होता था और सभी बच्चे, बुर्जुग उसे देखने के लिए इकट्ठा होते थे। इसके बाद मस्ती, भोजन और हंसी का दौर चलता था। आज भी मैं अपने परिवार के साथ समय बिताकर और उन सरल पलों को संजोकर इसे मनाता हूं।

‘इत्ती सी खुशी’ में संजय की भूमिका निभा रहे ऋषि सक्सेना ने साझा कहा- मेरे लिए दशहरा हमेशा समुदाय और एकता का पर्व रहा है। जोधपुर में, जहां मैं बड़ा हुआ, दशहरा बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है। हर जगह रावण के पुतले दिखाई देते हैं और पूरा शहर उत्सव की रोशनी से जगमगाता है। मुझे याद है कि मैं अपने परिवार के साथ रावण दहन देखने जाता था, मेरे पिता मुझे कंधों पर बैठाकर दिखाते थे। इसके बाद मिठाइयों, त्योहार के भोजन और पारिवारिक मिलन का आनंद लिया जाता था। यह उन त्योहारों में से एक है, जो वास्तव में सभी को एक साथ लाता है और सत्य व धर्म की शक्ति की याद दिलाता है।

Read More ‘ओ रोमियो’ का धमाका : फिल्म ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में की 30 करोड़ की कमाई, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘इत्ती सी खुशी’ में नंदिनी की भूमिका निभा रही गौरी टोंक ने कहा- मुझे दशहरा हमेशा इसके गहरे अर्थ के कारण पसंद रहा है। यह केवल रावण की हार नहीं है, बल्कि हमारे भीतर के रावण भय, अहंकार और नकारात्मकता पर विजय पाने का प्रतीक है। बचपन में मुझे अपने परिवार के साथ रामलीला देखना बहुत अच्छा लगता था और आज भी मैं कोशिश करती हूं कि अपने बच्चों के साथ कम से कम एक पंडाल या रावण दहन कार्यक्रम में जरूर जाऊं। यह उन्हें मूल्यों और अच्छाई की बुराई पर विजय के महत्व को सिखाने का एक सुंदर तरीका है।

Read More राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 1.5 करोड़ की डीडी जमा करवाने के बाद मिली जमानत

 

Read More चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त किए जाने का मामला शून्यकाल में ध्यानाकर्षण...
रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया
जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था
एआई शिखर सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला; बोलें-सरकार ने सम्मेलन को बना दिया तमाशा, चीन उठा रहा लाभ