‘ओ रोमियो’ का धमाका : फिल्म ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में की 30 करोड़ की कमाई, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में 

‘ओ रोमियो’ का धमाका : फिल्म ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में की 30 करोड़ की कमाई, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले वीकेंड में भारतीय बाजार से 30 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत, विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़ और तीसरे दिन 9 करोड़ रुपए की कमाई की।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 30 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज पहले साथ में फिल्म ‘कमीने’ (2009), ‘हैदर’ (2014) और ‘रंगून’ (2017) में काम कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में 8.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12.65 करोड़ की कमाई की और तीसरे दिन 09 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में 30 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

 

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ में यामी गौतम का नाम ‘शाज़िया बानो’ क्यों? सुपर्ण एस वर्मा ने खोला राज, जानें 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग