फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान : बॉबी देओल का दिखेगा एकदम इंटेंस अवतार, जानें रिलीज डेट 

बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे

फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान : बॉबी देओल का दिखेगा एकदम इंटेंस अवतार, जानें रिलीज डेट 

फिल्म ‘बंदर’ 22 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं, निर्देशन अनुराग कश्यप का है। 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के बाद चर्चा तेज है। सान्या मल्होत्रा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मुंबई। वर्ष 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, ‘बंदर’, 22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ जुड़ रही है एक जबरदस्त क्रिएटिव टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा एवं अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद, बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे जी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है। इस फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है।

‘बंदर’ ने अपनी रिलीज से पहले ही पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘स्पेशल प्रेजेंटेशन’ कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद से ही फिल्म की काफी चर्चा है।

फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read More ‘पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे : प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान, फैंस एक्साइटेड

 

Read More ‘किंग’ की दुबई शूटिंग सुरक्षा कारणों से रद्द : मुंबई स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर शूट होंगे एक्शन सीक्वेंस, जानें रिलीज डेट 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी