‘मस्ती 4’ का धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’ रिलीज : दिखेगा फिल्म का रंगीन और मस्तीभरे मूड का अंदाज, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह 

फिल्म में इस बार नर्गिस फाखरी और अरशद वारसी भी धमाल मचाने वाले 

‘मस्ती 4’ का धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’ रिलीज : दिखेगा फिल्म का रंगीन और मस्तीभरे मूड का अंदाज, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह 
वेवबैंड प्रोडक्शन ने फिल्म ‘मस्ती 4’ का नया गाना ‘रसिया बलमा’ रिलीज किया। यूके में शूट यह रंगीन गाना रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के मजेदार अंदाज़ में है। गीत दर्शन राठौड़ और पायल देव ने गाया, संगीत संजय-दर्शन का है। निर्देशक मिलाप मिलन जवेरी ने इसे फिल्म की आत्मा बताया। फिल्म में नर्गिस फाखरी और अरशद वारसी भी हैं।

मुंबई। वेवबैंड प्रोडक्शन ने ‘मस्ती 4’ का धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’ रिलीज कर दिया है। ‘मस्ती 4’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से ट्रेलर और इसके हिट गीत ‘पकड़ पकड़’ के बाद अब मेकर्स ने एक और धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’ रिलीज किया है, जो फिल्म के रंगीन और मस्तीभरे मूड को पूरी तरह दर्शाता है। यूके की खूबसूरत लोकेशंस पर बड़े पैमाने पर शूट किया गया यह गाना खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें ओरिजिनल मस्ती बॉयज, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी, अपने मजेदार बहुरूपिये अवतार में नजर आ रहे हैं। फिलहाल, इसमें इनके साथ तुषार कपूर, रुही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज नोरौजी, शाद रंधावा और निशांत मलकानी भी हैं, जो इसे विजुअली और भी ग्रैंड बनाते हैं। दर्शन राठौड़ और पायल देव के स्वरों से सजे इस गीत को सुरों से संजय-दर्शन की जोड़ी ने सजाया है और गीत के बोल संजीव चौतुर्वेदी ने लिखे हैं ।

गाने के बारे में बात करते हुए गायक दर्शन राठौड़ ने कहा- ‘रसिया बलमा’ ऐसा ट्रैक है, जो सुनते ही आपको डांस फ्लोर पर खड़ा कर देता है! हमने इसमें पुराने जमाने की मस्ती और देसी वाइब को मॉडर्न बीट्स के साथ मिलाने की कोशिश की है और इसे बनाते वक्त खूब मजा आया।

निर्देशक मिलाप मिलन जवेरी ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा- ‘मस्ती 4’ मेरी हंसी के नाम लिखी लव लेटर है। यह दोस्ती, प्यार और उन पागलपन भरे पलों की कहानी है, जो हम सब करते हैं। ‘रसिया बलमा’ फिल्म की आत्मा को बखूबी दर्शाता है, जो रंगीन, जोशीला और मस्ती से भरपूर है! हमारे बॉयज वापस आ गए हैं और इस बार पागलपन एक नए स्तर पर है।

इस फिल्म में इस बार नर्गिस फाखरी और अरशद वारसी भी धमाल मचाने वाले हैं। वेवबैंड प्रोडक्शन और जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘मस्ती 4’ को मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म निर्माता ए. झुनझुनवाला, शिखा करण आह्लूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल हैं।

Read More जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में

 

Read More प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी ‘नागबंधम’ : रहस्य, पौराणिक कथा और रोमांच से भरपूर कहानी, जानें प्रीमियर डेट

Post Comment

Comment List

Latest News

हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
प्रतिवर्ष 28 जुलाई को जैव विविधता के संरक्षण, विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित किए जाने, पर्यावरण संतुलन को...
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज
एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में
जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध