‘मैसा’ के गाने की शूटिंग पूरी, आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी

फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी

‘मैसा’ के गाने की शूटिंग पूरी, आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी
रश्मिका मंदाना की पैन-इंडिया फिल्म ‘मैसा’ के एक गाने की शूटिंग पूरी। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म को महिला केंद्रित पहला बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा।

मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्ममैसाके एक गाने की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया किमैसाके गीत की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट में लिखा गया- ‘मैसा’ सांग पैकअप।

मैसाको वर्ष 2026 की चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स के अनुसार, यह भारत की पहली ऐसी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें किसी महिला कलाकार को केंद्र में रखकर बड़े स्तर पर कहानी प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म के पहले लुक पोस्टर्स को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद से फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

फिल्म में रश्मिका मंदाना एक दमदार और एक्शन से भरपूर किरदार निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह उनके करियर के अब तक के सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक होगा। उनके नए लुक और फिल्म की विषयवस्तु ने दर्शकों के बीच खास चर्चा पैदा की है।

मैसाका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना का यादगार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लगातार सामने रहे अपडेट्स ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Read More अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या : साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, टीवी जगत में शोक की लहर 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- चुनौतीपूर्ण समय में युवाओं के साथ सचिन पायलट ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- चुनौतीपूर्ण समय में युवाओं के साथ
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट कांग्रेस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल...
राज उन्नति बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त : समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट्स, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह स्वतंत्र आवाजाही की संवैधानिक गारंटी का अनिवार्य हिस्सा
कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक : गरीबों के मुद्दों पर मंथन, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
पेपर लीक के कारण कई बच्चों की गई जान : धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले सरकार, कन्हैया बोले- पेपर सेट करने वाले ही लीक कराने में शामिल
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का पोस्टर लॉन्च : रैंप पर चमकेगा हुनर, बच्चों की आवाज बनेगा सामाजिक संदेश
कुवैत का ऐलान : 20 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन करेगा उत्पादन, ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम