फिल्म निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म खेल पासपोर्ट का ट्रेलर रिलीज, हेरम्ब त्रिपाठी ने निभा रहें हैं मुख्य भूमिका

पासपोर्ट ट्रैप से जुड़ी कहानी पर आधारित

फिल्म निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म खेल पासपोर्ट का ट्रेलर रिलीज, हेरम्ब त्रिपाठी ने निभा रहें हैं मुख्य भूमिका

फिल्म खेल पासपोर्ट का निर्माण हैप्पी क्राउड एंटरटेनमेंट, किंग केयान एंटरटेनमेंट और रजिया पठान के बैनर तले किया जा रहा है।

मुंबई। फिल्म निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म खेल पासपोर्ट का का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर डी आर जे रिकॉर्ड म्यूजिक से रिलीज किया गया है। निर्देशक अर्जुन राज ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए बताया कि यह फिल्म बन कर तैयार है और जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई शहर में हुई है। फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है। फिल्म की कहानी आम आदमी के लाइफ से जुडी हुई है। एक लड़का इंडिया से बाहर जाना चाहता है नौकरी करने के लिए और मुंबई आकर पासपोर्ट ट्रैप में फस जाता है, इस पासपोर्ट ट्रैप से जुड़ी कहानी पर आधारित है मेरी फिल्म खेल पासपोर्ट का।

फिल्म खेल पासपोर्ट का निर्माण हैप्पी क्राउड एंटरटेनमेंट, किंग केयान एंटरटेनमेंट और रजिया पठान के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म को राजवंत शर्मा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अर्जुन राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लेखक अर्जुन राज, आनंद शर्मा, रंजू साइकोलोनी और रजिया पठान है। इस फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी, राजवंत शर्मा, गौरी शंकर, आरिफ शहडोल, मेघा सक्सेना,आनंद शर्मा,जेबा खान,अर्जुन राज ने अहम भूमिका निभाई है। डीओपी शक्ति सोनी, लखिंदर शॉ ( लक्की ) हैं। फिल्म का संगीत हृजु रॉय ने तैयार किया हैं। रवि बॉसनेट के रचित गीतों को अरिंदम चक्रवर्ती मंजीरा गांगुली ने मधुर आवाज से सजाया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत