फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज : जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक कहानी ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, जानें रिलीज डेट

साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में

फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज : जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक कहानी ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, जानें रिलीज डेट

फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिका में। कहानी एक शर्मीले लड़के और खुशमिजाज लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित, जापान में एक्सीडेंट और मेमोरी लॉस का ट्विस्ट। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया।

मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं। ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जुनैद खान ने एक शर्मीले और थोड़े अलग लड़के का किरदार निभाया है, जिसे साई पल्लवी से प्यार हो जाता है, जो एक खुशमिजाज और जिंदादिल लड़की है। वैसे तो वे दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं, लेकिन जुनैद उससे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। हालांकि, कहानी में टि्वस्ट तब आता है, जब जापान में साई का एक्सीडेंट हो जाता है और वह ‘ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया’ की शिकार हो जाती है, जिसमें उसे सिर्फ जुनैद याद रहता है, जिसने उसकी जान बचाई थी। जहाँ यह मोड़ पूरी कहानी का रुख बदल देता है, वहीं यह देखना वाकई रोमांचक होगा कि यह प्रेम कहानी कैसे आगे बढ़ती है और क्या मोड़ लेती है।

‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्म मेकर मंसूर खान एक लंबे अरसे के बाद फिर साथ आए हैं। साथ मिलकर उन्होंने दर्शकों को ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’,‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Read More कोलकाता में होगा ‘आखिरी सवाल’ का मेगा प्रमोशन : संजय दत्त समेत पूरी टीम करेगी शिरकत, जानें रिलीज डेट

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
प्रेम दीप मानव सेवा समिति ने उठाई सुबह-शाम भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी।
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति 
सूने मकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ₹15 हजार नकद बरामद, जानें पूरा मामला  
जयपुर में देर रात हिट एंड रन : वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, बड़ी संख्या में नागरिक अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे