खेसारी लाल यादव की फिल्म मेहरबान का ट्रेलर रिलीज, नायक की भूमिका में आए नजर
फिल्म की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी
मुंबई। खेसारी लाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म मेहरबान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोनिक फ्म्सिस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं, जबकि नर्दिेशन दिवंगत सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। करीब तीन मिनट 14 सेकंड के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव एक ऐसे नायक की भूमिका में नजर आते हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा, सम्मान और अस्तत्वि की रक्षा के लिए हर कठिन चुनौती का सामना करता है। निजी त्याग और अपनों की हिफाजत के बीच उनका संघर्ष फिल्म की कहानी को प्रभावशाली बनाता है। ट्रेलर में उनके किरदार के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं, जो फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाते हैं।
फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघाश्री और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में दोनों अभिनेत्रियों के साथ खेसारी लाल यादव की दमदार केम्ट्रिरी भी देखने को मिलती है। इसके अलावा महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मश्रिा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खेसारी लाल यादव ने कहा, 'मेहरबान मेरे करियर की उन फिल्मों में से है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भावनाओं, रश्तिों और संघर्ष की एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का हर किरदार अपने परिवार और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ता नजर आएगा। हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से इस फिल्म को बनाया है। मुझे वश्विास है कि ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आएगा और फिल्म रिलीज होने के बाद भी इसे भरपूर प्यार मिलेगा। मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वे मेहरबान को अपना आशीर्वाद और प्यार दें।
फिल्म की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है। फिल्म का संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है, जबकि गीत कृष्णा बेदर्दी और राजेश मश्रिा ने लिखे हैं। सह-नर्मिाता के साथ-साथ छायांकन की जिम्मेदारी आर. आर. प्रिंस ने निभाई है। संपादन प्रवीण राय, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुर्ती, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, एक्शन नर्दिेशन दिलीप यादव, कला नर्दिेशन रविंद्र नाथ गुप्ता और वीएफएक्स ओमप्रकाश चौधरी ने संभाला है। पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य आई फोकस स्टूडियो ने किया है।

Comment List