अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
प्रशंसकों का आभार जताते हुए एक भावुक नोट साझा किया
मुंबई। कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। कई हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, हंसी-मजाक और मनोरंजन से भरपूर शो में अभिनेता अली गोनी और जन्नत जुबैर की जोड़ी विजेता बनी। ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए एक भावुक नोट भी साझा किया।
ग्रैंड फिनाले में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ 'खतरों के खिलाड़ी' के कंटेस्टेंट हर्ष गुजराल, फरहाना भट सहित अन्य मेहमानों ने फाइनलिस्ट जोड़ियों की अंतिम डिश तैयार करने में मदद की। फाइनल मुकाबले में करण कुंद्रा-एल्विश यादव और अर्जुन बिजलानी-तेजस्वी प्रकाश की जोड़ियों ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि, शानदार कुकिंग और बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर अली गोनी और जन्नत जुबैर ने निर्णायकों का दिल जीत लिया। अंत में मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी ने उन्हें 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 का विजेता घोषित किया।

Comment List