FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

फुटबॉल के महाकुंभ में भारतीय ग्लैमर का तड़का

FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
बॉलीवुड डांसिंग क्वीन नोरा फतेही 12 जून को टोरंटो में फीफा विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। वह इस मंच पर प्रस्तुति देने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनेंगी। अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ नोरा की यह ऐतिहासिक परफॉर्मेंस फुटबॉल के महाकुंभ में भारतीय ग्लैमर का तड़का लगाएगी।

मनोरंजन। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अब फुटबॉल के सबसे बड़े मंच फीफा विश्व कप 2026 में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने जा रही हैं। नोरा 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ फील्ड स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगी। खास बात यह है कि वह फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन सकती हैं।

इस समारोह में नोरा के साथ माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा और जेसी रेयेज जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं अमेरिका में होने वाले दूसरे कार्यक्रम में कैटी पेरी, लिसा और रेमा जैसे स्टार्स प्रस्तुति देंगे।

फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने कहा कि यह समारोह कनाडा की संस्कृति, विविधता और फुटबॉल के प्रति जुनून को दुनिया के सामने पेश करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद