वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा

निखिता पोरवाल ताज की दौड़ में शामिल

वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम के न्हा ट्रांग में होगा। 111 देशों की सुंदरियां ताज की दौड़ में हैं। भारत की निखिता पोरवाल को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उज्जैन की निखिता ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से दुनिया का ध्यान खींचा। फिनाले शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

नई दिल्ली। दुनिया की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में होगा। प्रतियोगिता में 111 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। भारत की ओर से फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता निखिता पोरवाल ताज की दौड़ में शामिल हैं। भारतीय समयानुसार फिनाले शाम करीब 5:30 बजे शुरू होने की जानकारी है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निखिता ने प्रतियोगिता के दौरान ग्लैमर के साथ भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को भी वैश्विक मंच पर पेश किया। उनके ‘Beauty With a Purpose’ प्रोजेक्ट का फोकस आदिवासी समुदायों और युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास तथा बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों पर रहा। वहीं, ‘Dances of the World’ सेगमेंट में देवी मीनाक्षी से प्रेरित प्रस्तुति देकर उन्होंने भारतीय परंपरा की झलक दिखाई।

इस बार का आयोजन मिस वर्ल्ड की 75वीं वर्षगांठ के कारण भी खास है। मौजूदा मिस वर्ल्ड थाईलैंड की ओपल सुचाता हैं, जो अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। भारत ने आखिरी बार 2017 में मानुषी छिल्लर के जरिए यह खिताब जीता था। ऐसे में निखिता के पास नौ साल बाद भारत को फिर ताज दिलाने का मौका है।

Tags: finale

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली, कच्चे तेल में उछाल और मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर...
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज