शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
सोशल मीडिया पर एक कोलेब पोस्ट साझा कर खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की
टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों के माता-पिता बनें। कपल ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा करते हुए लिखा- हमारे करण अर्जुन आ गए। मार्च में दोनों ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
मुंबई। टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया शादी के 10 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। मंगलवार को मुंबई में दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक कोलेब पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा- आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए।
कपल ने आगे लिखा कि उन्हें इस नए और खूबसूरत पेरेंटहुड सफर के लिए सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। शेयर की गई तस्वीर में लिखा- हमने भगवान से खुशियां मांगीं और भगवान ने कहा, डबल ले लो। दिव्यांका और विवेक ने मार्च में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। बेबी बंप तस्वीरों के साथ उन्होंने भावुक पोस्ट साझा कर माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की थी।

Comment List