52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में

अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की

52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 52 वर्ष की उम्र पूरी की। 1990 के दशक में ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘फिजा’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा ने लगभग तीन दशक के करियर में 65 फिल्में कीं और कई पुरस्कार जीते।

मुंबई। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री करिश्मा कपूर 52 वर्ष की हो गई। करिश्मा कपूर ने 1990 के दशक में अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और लगातार सफल फिल्मों के दम पर हिंदी सिनेमा में एक खास पहचान बनाई।

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं करिश्मा कपूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता और मां बबीता जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। कपूर खानदान की पहली बेटी के रूप में फिल्मों में कदम रखने वाली करिश्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अलग मुकाम हासिल किया।

करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्मप्रेम कैदीसे की। शुरुआती दौर में उन्होंने कई व्यावसायिक फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्मराजा हिंदुस्तानीसे मिली। आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म की जबरदस्त सफलता ने उन्हें बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों की श्रेणी में ला खड़ा किया।

वर्ष 1997 में प्रदर्शितदिल तो पागल हैकरिश्मा के करियर का अहम पड़ाव साबित हुई। यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद करिश्मा ने अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई।

एक समय करिश्मा पर केवल ग्लैमरस भूमिकाएं निभाने वाली अभिनेत्री होने का आरोप लगता था, लेकिन फिल्मकार श्याम बेनेगल कीजुबैदाने उनकी यह छवि बदल दी। शीर्षक भूमिका में उनके संवेदनशील और परिपक्व अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने सराहा। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिला।

करिश्मा कपूर की जोड़ी अभिनेता गोविंदा के साथ हिंदी सिनेमा की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों नेराजा बाबू’,‘कुली नंबर वन’,‘साजन चले ससुराल’,‘हीरो नंबर वन’, औरहसीना मान जाएगीजैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। इन फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और दोनों की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

वर्ष 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से विवाह के बाद करिश्मा कपूर दो बच्चों की मां बनीं। उनकी बेटी समायरा कपूर और पुत्र कियान राज कपूर हैं। हालांकि, बाद में करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो गया, लेकिन करिश्मा अपने दोनों बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभा रही हैं। विवाह के बाद करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, बाद में उन्होंने कुछ फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स के जरिए वापसी की। वर्ष 2003 में उन्होंने टेलीविजन धारावाहिककरिश्मा : मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनीमें मुख्य भूमिका निभाई, जो उस समय टीवी के सबसे महंगे धारावाहिकों में गिना गया था। वर्ष 2012 में रिलीज हुईडेंजरस इश्कके साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की, हालांकि यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही। इसके अलावा करिश्मा कई रियलिटी शो में जज और विशेष अतिथि के रूप में भी नजर आईं। उन्होंनेनच बलिए’,‘इंडियाज बेस्ट डांसरऔरडांस इंडिया डांसजैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनके सहज व्यक्तित्व और अनुभव को दर्शकों ने खूब सराहा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी करिश्मा ने सफल कदम रखा। वर्ष 2020 में वे वेब सीरीजमेंटलहुडमें नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक आधुनिक मां का किरदार निभाया। इस भूमिका को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने पसंद किया और इसे उनकी सफल डिजिटल वापसी माना गया।

करिश्मा कपूर को अपने करियर में कुल एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और कई अन्य सम्मान प्राप्त हुए हैं। वर्ष 1997 में उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार फिल्मराजा हिंदुस्तानीके लिए मिला। इसके बाददिल तो पागल हैके लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वर्ष 2000 मेंफिजाके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार तथा वर्ष 2001 मेंजुबैदाके लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके अलावा उन्हें आईफा अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड, स्क्रीन अवॉर्ड और बॉलीवुड मूवी अवॉड्र्स सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वर्ष 2002 में फिल्मशक्ति : पावरके लिए भी उनके अभिनय की व्यापक प्रशंसा हुई और उन्हें कई पुरस्कार समारोहों में नामांकन मिला।

हाल ही में, उनकी नई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीजब्राउनरिलीज हुई है। जी5 पर प्रदर्शित सीरीज में करिश्मा ने रीटा ब्राउन नामक एक जुझारू और संघर्षशील पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ-साथ अपने निजी संघर्षों से भी जूझती है। निर्देशक अभिनय देव की इस सीरीज में करिश्मा के अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली है। लगभग तीन दशक लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने करीब 65 फिल्मों में काम किया और खुद को हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल किया। आज भी करिश्मा कपूर अपनी सादगी, स्टाइल और शानदार अभिनय के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं और नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों के लिए प्रेरणा मानी जाती हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास