Met Gala 2026 : भारतीय रॉयल्टी का जलवा, गोल्डन साड़ी में दिखी ईशा अंबानी; जयपुर राजपरिवार से गौरवी-पद्मनाभ ने रखा रेड कार्पेट पर कदम

मेट गाला 2026: ईशा अंबानी और जयपुर राजपरिवार का रॉयल जलवा

Met Gala 2026 : भारतीय रॉयल्टी का जलवा, गोल्डन साड़ी में दिखी ईशा अंबानी; जयपुर राजपरिवार से गौरवी-पद्मनाभ ने रखा रेड कार्पेट पर कदम
न्यूयॉर्क में मेट गाला 2026 की भव्य शुरुआत हुई, जहाँ ईशा अंबानी ने गौरव गुप्ता की सुनहरी साड़ी और शाही गहनों में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने भी पहली बार रेड कार्पेट पर कदम रखा। भारतीय कला और आधुनिक फैशन का यह संगम वैश्विक पटल पर अतुल्य भारत की छाप छोड़ गया।

न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 4 मई की शाम मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में इसकी शुरूआत हुई, जिसमें दुनिया भर के कई सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं अंबानी परिवार की ईशा अंबानी ने भी प्री मेट गाला इवेंट में भाग लिया किया और रॉयल अंदाज से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।

मेट गाला 2026 की चमक-दमक के बीच ईशा अंबानी ने अपने रॉयल अंदाज से खास पहचान बनाई। इस ग्लोबल फैशन इवेंट में उन्होंने प्री-मेट गाला अपीयरेंस से ही सबका ध्यान खींच लिया। ईशा सुनहरी साड़ी में नजर आईं, जिसे डिजाइनर गौरव गुप्ता ने खास तौर पर तैयार किया था। साड़ी में पारंपरिक भारतीय कढ़ाई और सोने के धागों का बारीक काम था, जो भारतीय शिल्पकला की समृद्ध झलक पेश कर रहा था।

उनके लुक को और खास बनाया मॉडर्न डिजाइन वाले ब्लाउज ने, जिस पर हीरे और पन्नों की जड़ाई थी। यह जूलरी उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से ली गई थी, जिसमें एक दुर्लभ सरपेच भी शामिल था, जो कभी निजाम के खजाने का हिस्सा रह चुका है। ईशा ने अपने हेयरस्टाइल में लंबा गजरा सजाया, जो उनके पारंपरिक लुक को और निखार रहा था।

सबसे अलग बात रही उनका एक्सेसरी- उन्होंने बैग की जगह आम के आकार का एक आर्ट स्कल्प्चर कैरी किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। इस पूरे लुक को 50 से ज्यादा कारीगरों ने 1200 घंटे में तैयार किया, जो भारतीय कला और आधुनिक फैशन का शानदार संगम है। वहीं जयपुर राजघराने ने भी इस इवेंट में शिरकत की। मेट गाला में इंटरनेशनल सितारों के बीच भारतीय हस्तियों के साथ जयपुर के राजपरिवार की सबसे अधिक चर्चा रही। गौरवी कुमारी और पद्मनाभ सिंह ने पहली बार रेड कार्पेट पर साथ कदम रखा और अपने रॉयल अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया।

Read More वरिष्ठ अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन : ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका से मिली वैश्विक पहचान, हॉलीवुड में शोक की लहर

गौरवी कुमारी का लुक खास तौर पर भावनात्मक रहा। उन्होंने अपनी दादी महारानी गायत्री देवी की हल्की गुलाबी शिफॉन साड़ी को मॉडर्न गाउन स्टाइल में कैरी किया, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल दिखा। अनकट डायमंड और मोतियों के गहनों ने उनके लुक में रॉयल चमक जोड़ दी। वहीं पद्मनाभ सिंह ने गहरे नीले वेलवेट का फुल-लेंथ कोट पहना, जिसे तैयार करने में 600 घंटे से अधिक समय लगा। उनके आउटफिट की बारीकी और क्लासिक स्टाइल ने सभी को प्रभावित किया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र