उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक

50 वर्ष के हुए अभिषेक बच्चन, अभिनय सफर के सुनहरे पल

उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक

अभिनेता अभिषेक बच्चन 50 वर्ष के हो गए। ‘रिफ्यूजी’ से शुरुआत कर ‘धूम’, ‘गुरु’ जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज 50 वर्ष के हो गए हैं। 05 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता, जबकि मां जया भादुरी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की।

Abhishek Bachchan Turns 50: 50 Facts On Films, Family And Career |  Bollywood News - News18

हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूं, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।

Aishwarya Rai Bachchan on her marriage and career: 'No question of losing  myself'

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

वर्ष 2003 में अभिषेक की फिल्म जमीन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म युवा अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे, लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया।

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम

कालीधर लापता' समीक्षा: अभिषेक बच्चन ने परित्याग, उपचार और अप्रत्याशित  दोस्ती की एक कोमल कहानी को बखूबी निभाया | मिंट

Read More यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्मदिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गयी थी। अभिषेक बच्चन ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। इसी वर्ष अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनो फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और सुपरहिट फिल्म 'पा' का निर्माण किया।

Abhishek Bachchan wins Filmfare Best Actor award for `I Want to Talk`: अभिषेक  बच्चन ने फिल्मफेयर में `आई वांट टू टॉक` के लिए जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद अभिषेक बच्चन की हाउसपुल 3, मनमर्जिया, लूडो, द बिग बुल, बॉब विश्वास, दसवीं, घूमर और आई वांट टू टॉक, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।

अभिषेक बच्चन शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए  पूरी तरह तैयार हैं।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अभिषेक इन दिनों फिल्म किंग में काम कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह