51 वर्ष की हुई ट्विंकल खन्ना : फिल्म ‘बरसात’ से अभिनय की दुनिया में रखा कदम, लेखन में मिली अलग पहचान 

अभिनय की कला विरासत में मिली

51 वर्ष की हुई ट्विंकल खन्ना : फिल्म ‘बरसात’ से अभिनय की दुनिया में रखा कदम, लेखन में मिली अलग पहचान 

बॉलीवुड की अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना 51 वर्ष की हो गईं। 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से करियर शुरू करने वाली ट्विंकल ने सलमान, शाहरूख, आमिर और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ काम किया। 2001 में शादी के बाद अभिनय छोड़ फुलटाइम लेखिका बनीं। उन्होंने ‘मिसेज फनीबोन्स’ जैसी किताबें लिखीं और 2022 में लंदन से फिक्शन में मास्टर्स किया।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना 51 वर्ष की हो गई। 29 दिसंबर 1974 को पुणे में जन्मी ट्विंकल खन्ना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता राजेश खन्ना अभिनेता जबकि मां डिंपल कपाड़िया जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण ट्विंकल अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी।

ट्विंकल खन्ना ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘बरसात’ से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका बॉबी देओल ने निभाई थी, जो उनके करियर की भी पहली फिल्म थी। इस फिल्म का निर्माण धर्मेन्द्र ने किया था। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ ही ट्विंकल खन्ना के अभिनय को भी सराहा गया।

ट्विंकल खन्ना उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने खान त्रिमूर्ति के साथ काम किया है। ट्विंकल खन्ना ने सलमान खान के साथ ‘जब प्यार किसी से होता है’ में काम किया। शाहरूख खान के साथ ‘बादशाह’ और आमिर खान के साथ ‘मेला’ में काम किया है। इन सबके साथ हीं ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार, सैफ अली खान, अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है।

वर्ष 2001 में अक्षय कुमार के साथ शादी करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ट्विंकल खन्ना अभिनय छोड़कर फुलटाइम राइटर बन चुकी हैं। उन्होंने ‘मिसेज फनीबोन्स’, ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ और ‘पजामाज आर फॉरगिविंग’ और ‘वेलकम टू पैराडाइज’ जैसी किताबें लिखी हैं। हाल ही में ‘मिसेज फनीबोन्स’ का सीक्वल रिलीज हुआ है। ट्विंकल खन्ना ने वर्ष 2022 में लंदन के गोल्डस्मिथ्स यूनिवर्सिटी में फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स करने के लिए एडमिशन लिया था, जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है।

Read More सलमान खान की फिल्म का बदला नाम : अब ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज, जानें वजह 

 

Read More रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

Read More करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजर आएंगे ताहा शाह बदुशा : आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस 2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस
बढ़ते तापमान से 2050 तक करोड़ों लोग शारीरिक रूप से निष्क्रिय हो सकते। 27.8°C से ऊपर तापमान पर फिजिकल एक्टिविटी...
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त
48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी : अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में 
एटीएम में ठगी : बातों में उलझाकर युवक का कार्ड बदला, 2.30 लाख रुपये पार
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से गहराया ईंधन संकट
ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की
इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता बना ब्लैकमेलिंग का जाल, युवक से 10 लाख की मांग