‘घर कब आओगे’ गाने के लॉन्च पर भावुक हुए वरुण धवन, अभिनेता ने कहा- युवाओं को वीरता का संदेश देना जरूरी

फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी

‘घर कब आओगे’ गाने के लॉन्च पर भावुक हुए वरुण धवन, अभिनेता ने कहा- युवाओं को वीरता का संदेश देना जरूरी

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च के दौरान भावुक हो गए। ऐतिहासिक लोंगेवाला में हुए कार्यक्रम में वरुण ने बताया कि बचपन से ही सैनिक का किरदार निभाने का सपना था। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी और सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च के दौरान भावुक हो गए। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक लोंगेवाला में हुआ, जहां फिल्म ‘बॉर्डर’ की शूटिंग की गई थी। वरुण ने बताया कि वह बचपन से ही वर्दी पहनने वाले एक सैनिक का किरदार निभाना चाहते थे और ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों का उन पर गहरा असर रहा है।

वरुण धवन ने सनी देओल की बात का जिक्र करते हुए कहा- जैसे सनी सर ने बताया कि उन्होंने बचपन में फिल्म ‘हकीकत’ देखी और फिर सेना पर फिल्म करने की इच्छा हुई, वैसे ही मैंने बचपन में ‘बॉर्डर’ देखी और मेरे दिल में भी एक सैनिक का किरदार निभाने की चाह पैदा हुई। यह सब सनी सर की वजह से है।

वरूण धवन ने कहा- फिल्म ‘बॉर्डर’ ने देश के बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाई। इस फिल्म ने हर बच्चे के मन में सेना के लिए गर्व पैदा किया। हमें लगा कि हमारा देश बहुत ताकतवर है।

वरुण ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा- मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं ‘घर कब आओगे’ जैसे गाने का हिस्सा बनूंगा या ‘बॉर्डर 2’ में लीड रोल निभाऊंगा। उन्होंने कहा- आज जब मैं हर जगह ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर देखता हूं, तो मुझे अपने देश पर और भरोसा होता है। भारत प्यार, शांति और भाईचारे में विश्वास करता है, लेकिन युवाओं को यह समझाने के लिए ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्में जरूरी हैं कि हमारा देश कितना वीर है।

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम

वरुण ने कहा- जब-जब कोई हमारी धरती की ओर देखेगा, हम उसे करारा जवाब देंगे। ‘बॉर्डर 2’ बहुत जरूरी फिल्म है। यदि 1971 में हम किसी और देश को आजादी दिलाने के लिए लड़ सकते थे, तो अपने देश की आजादी के लिए भी लड़ सकते हैं।

Read More पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग : कार से चलीं 10 गोलियां, सिंगर सुरक्षित, पुलिस ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार 

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
राज्य सरकार ने गुलर बांध के जीर्णोद्धार और क्षेत्र विकास का काम तेज किया। जल संसाधन विभाग ने निरीक्षण कर...
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता