विद्युत जामवाल का हैरतअंगेज कारनामा : 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकी पलकें

आंखें लगातार खुली रहीं और पानी बहता रहा

विद्युत जामवाल का हैरतअंगेज कारनामा : 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकी पलकें
हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च पर एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 15 मिनट सांस रोककर ध्यान किया और 20 मिनट बिना पलक झपकाए मेडिटेशन किया। आंखों से पानी बहता रहा, पैर कांपे, लेकिन मुद्रा नहीं बदली। विद्युत फिल्म में धालसिम की भूमिका निभा रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल एक बार फिर अपने हैरतअंगेज कारनामे को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विद्युत ने ऐसा प्रदर्शन किया कि वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। अभिनेता ने करीब 15 मिनट तक सांस रोककर ध्यान किया। इसके बाद वे करीब 20 मिनट तक बिना पलक झपकाए मेडिटेशन करते नजर आए। इस दौरान उनकी आंखें लगातार खुली रहीं और पानी बहता रहा। कुछ देर बाद उनके पैर भी कांपने लगे, लेकिन विद्युत अपनी मुद्रा से नहीं हटे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी शारीरिक क्षमता तथा एकाग्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 ‘कमांडो’, ‘खुदा हाफिज’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में अपने एक्शन से पहचान बनाने वाले विद्युत अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। ‘स्ट्रीट फाइटर’ में वह धालसिम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर विद्युत ने कहा कि उन्होंने कभी हॉलीवुड में काम करने का सपना नहीं देखा था। अमेरिका में शूटिंग के दौरान उन्हें इस गेम की लोकप्रियता का अहसास हुआ। उनका कहना है कि खेलों से जुड़े रहने और लगातार मेहनत करने का ही नतीजा है कि उन्हें यह भूमिका मिली।

Tags: vidyut

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
पुणे के एमएस जोशी पुल पर एमपीएससी (MPSC) अभ्यर्थियों के जारी सत्याग्रह के बीच विधायक रोहित पवार ने बड़ा दावा...
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर
त्रिपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बांग्लादेश का पीसीजेएसएस कमांडर गिरफ़्तार, दो साथी मौके से फरार
'वैलिएंट विंग्स' स्क्वाड्रन की मारक क्षमता का प्रदर्शन, अपाचे हेलिकॉप्टर ने हवा में मार गिराया 'बंशी जेट 40+' मानव रहित ड्रोन
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध को वैश्विक बचाव अभियान बताया, जल्द खत्म होने का किया दावा
पोलिंग पार्टी देगी 5 दिन की परीक्षा : वोटर मिनटों में फ्री, मतदान दल 5 दिन बाद होगा आजाद