विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ भारत के साथ-साथ रूस में भी होगी रिलीज, जानें तारीख 

साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ भारत के साथ-साथ रूस में भी होगी रिलीज, जानें तारीख 

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ रूस में रिलीज होगी।

मुंबई। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को रूस में रिलीज होगी। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। भारत के साथ-साथ अब यह फिल्म रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है।

निर्माता वरुण बागला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म का ऑफिशियल रूसी पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म की रूस में रिलीज डेट 11 जुलाई बताई गई है। यह पोस्टर रूसी भाषा में है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की केमिस्ट्री इस फिल्म की जान है। यह फिल्म प्यार, दिल टूटने, धोखे और बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह देने वाले पलों को खूबसूरती से दिखाती है। इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है, जो इसकी भावनाओं को और गहराई देता है। यह फिल्म जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और मंसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है।

 

Read More ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका : 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म, तीन दिन में हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ने दी शानदार शुरुआत

Read More 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस से मिल रहा जबरदस्त प्यार 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प