‘वेलकम टू द जंगल’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्रेसबस्टर फिल्म, अक्षय कुमार की कॉमेडी अंदाज में होगी वापसी

फिल्म 26 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

‘वेलकम टू द जंगल’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्रेसबस्टर फिल्म, अक्षय कुमार की कॉमेडी अंदाज में होगी वापसी
अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को साल की बड़ी कॉमेडी फिल्मों में माना जा रहा। मल्टीस्टारर फिल्म में कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार, ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और मजबूत स्टारकास्ट फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बढ़त दिला सकती है।

मुंबई। बॉलीवुड में जहां इन दिनों एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का बोलबाला है, वहीं अक्षय कुमार की आगामी फिल्मवेलकम टू जंगलको एक बड़ी कॉमेडी स्ट्रेसबस्टर फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। अक्षय कुमार के नेतृत्व में बनी मल्टीस्टारर फिल्म दर्शकों को एक बार फिर हल्के-फुल्के मनोरंजन और कॉमेडी का अनुभव देने का दावा कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और लारा दत्ता सहित कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म उन्हें उनके पुराने कॉमेडी अवतार में वापस लाएगी, जिसे दर्शक लंबे समय से पसंद करते आए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी काफी चर्चा है, क्योंकि लंबे समय बाद इतनी बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म एक साथ देखने को मिल रही है।

फिल्म से जुड़े ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है किवेलकमफ्रेंचाइजी की मजबूत ब्रांड वैल्यू और यादगार किरदारों के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म को .. नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियो18 के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता फिरोज . नाडियाडवाला हैं।वेलकम टू जंगल’ 26 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More वीर पहाड़िया की नई फिल्म ‘नाम - टू लिव इज वॉर’ का ऐलान : महेश भट्ट ने की आधिकारिक घोषणा, फैंस एक्साइटेड

 

Read More अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या : साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, टीवी जगत में शोक की लहर 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार