कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान से डोडा पोस्त, गांजा पीने के 207 रोल और नकदी जब्त

तस्कर गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान से डोडा पोस्त, गांजा पीने के 207 रोल और नकदी जब्त
कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर स्थित आड़ा बाजार में पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर करारी चोट की है। गुप्त सूचना पर एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 595 ग्राम डोडा चूरा, बिक्री में प्रयुक्त थैलियां और नकद राशि जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अलवर। राजस्थान में कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 595 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आड़ा बाजार में एक दुकान पर दबिश देकर वहां मौजूद मुकेश कुमार गर्ग उर्फ टोपल्या को गिरफ्तार कर किया गया।

दुकान से तलाशी के दौरान 595 ग्राम डोडा पोस्त, बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 1176 छोटी-बड़ी थैलियां, गांजा पीने के 207 रोल और मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान को जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने के प्रस्ताव पर गहरी...
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप