किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर फाड़ा: मौके पर तोड़ा दम, 15 मिनट तक चला खूनी संघर्ष

बानसूर में लेपर्ड–किसान संघर्ष, शावक की मौत

किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर फाड़ा: मौके पर तोड़ा दम, 15 मिनट तक चला खूनी संघर्ष

नारायणपुर के खरकड़ी गांव में खेत पर लेपर्ड शावक ने किसान पर हमला किया। आत्मरक्षा में कुल्हाड़ी से वार से शावक मरा, किसान घायल होकर अस्पताल में भर्ती।

बानसूर। नारायणपुर क्षेत्र के खरकड़ी गांव में शनिवार सुबह लेपर्ड और किसान श्रवण गुर्जर के बीच संघर्ष का सनसनीखेज मामला सामने आया। शनिवार सुबह 7 बजे श्रवण बकरियों के लिए चारा लेने खेत में गया। इस दौरान पेड़ की टहनी काटते समय झाड़ियों में छिपे लेपर्ड के शावक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। करीब 15 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। 

आत्मरक्षा में किसान ने मौके पर मौजूद कुल्हाड़ी से लेपर्ड के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्रवण को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग के फोरेस्टर मनोज नागा ने बताया कि लेपर्ड का शव वन विभाग कार्यालय लाया गया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
एमआई रोड व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय। पार्किंग, साफ-सफाई,...
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह
राजस्थान में पुलिसकर्मियों को तोहफा: मेस भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा मिलेगा लाभ
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप
समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी