पेपर लीक के मगरमच्छों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लूंगा बड़ा फैसला : किरोड़ी लाल

संघर्ष माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ

पेपर लीक के मगरमच्छों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लूंगा बड़ा फैसला : किरोड़ी लाल
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगी विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रीट,आरएएस, एसआई पेपर लीक और नकली बीज प्रकरण को लेकर बड़ा बयान।

अलवर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगी विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रीट,आरएएस, एसआई पेपर लीक और नकली बीज प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इन मामलों में अभी कई बड़े आरोपी कार्रवाई से बाहर हैं और यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वह जल्द बड़ा निर्णय लेंगे। डॉ. मीणा ने कहा कि रीट पेपर लीक के बड़े मगरमच्छ और आरएएस परीक्षा के प्रमुख आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ है, सरकार के खिलाफ नहीं।

नकली बीज मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकरण में उनका सुई की नोक के बराबर भी संबंध साबित हो जाए तो वह तत्काल मंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कोई भी ठोस प्रमाण पेश कर दें, वह पद छोड़ देंगे और कानून का सामना करेंगे। एसीबी जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वह लंबे समय से लड़ते रहे हैं और पूर्ववर्ती सरकार के समय भी कई मामलों को उजागर किया था। उनका कहना था कि सत्ता के दबाव में किसी भी दोषी को नहीं बचाया जाएगा। सरिस्का क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में भी उन्होंने कार्रवाई की आवश्यकता जताई। 

उनकी सूचना पर हुई बीज प्रकरण में कार्रवाई
कृषि मंत्री ने कहा कि उनकी सूचना के आधार पर नकली खाद-बीज प्रकरण में कार्रवाई हुई और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। साथ ही कहा कि बीज निगम से जुड़े जिन आरोपियों पर अभी कार्रवाई बाकी है, उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण
राज्य सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को हटाते हुए 19 जून 2026 से 5...
झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर बनेगा वैश्विक योग मंच, एनआईए जयपुर का 100 दिवसीय अभियान तेज
विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला